फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced syllabus 2025 out at jeeadv.ac.in Registration date Releasing soon

JEE Advanced syllabus 2025: जेईई एडवांस्ड के लिए सिलेबस हुआ जारी, यहां से डाउनलोड करें पीडीएफ

Wed, 06 Nov 2024 01:37 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 06 Nov 2024 01:37 PM IST
सार

JEE Advanced syllabus 2025: आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड के लिए पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। जेईई मेन उत्तीर्ण करने वाले  उम्मीदवारों के लिए जल्द ही जेईईए एडवांस्ड के लिए पंजीकरण तिथि की घोषणा करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
JEE Advanced syllabus 2025 out at jeeadv.ac.in Registration date Releasing soon
JEE Advanced syllabus 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

JEE Advanced syllabus 2025: आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए  सिलेबस जारी किया है। इसके साथ ही आईआईटी कानपुर ने यह भी अधिसूचित किया है कि पिछले वर्षों से सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (jeeadv.ac.in) पर जाकर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


जेईई एडवांस्ड 2025 में दो पेपर शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के प्रश्न हैं। दोनों पेपर अनिवार्य हैं और तीन घंटे तक चलते हैं। ये पेपर उम्मीदवारों की समझ, तर्क और विश्लेषणात्मक क्षमता का मूल्यांकन करते हैं।
विज्ञापन


तीन बार दे सकेंगे एग्जाम
आईआईटी कानपुर ने हाल में ही जेईई एडवांस्ड के लिए प्रयासों की संख्या दो से बढ़ाकर तीन कर दी है। नए दिशानिर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को अब लगातार तीन वर्षों के भीतर अधिकतम तीन बार जेईई एडवांस्ड का प्रयास करने की अनुमति होगी। पहले, प्रयासों की संख्या लगातार दो वर्षों के भीतर दो तक सीमित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 के बीई/बी.टेक. पेपर (पेपर I) में शीर्ष 2,50,000 सफल उम्मीदवारों में से एक होना चाहिए। आरक्षण मानदंड के मुताबिक, अनारक्षित-ईडब्ल्यूएस के लिए 10%, ओबीसी-एनसीएल के लिए 27%, एससी के लिए 15%, एसटी के लिए 7.5% और शेष 40.5% सभी के लिए खुला है। उम्मीदवार ध्यान दे, इन पांच श्रेणियों में से प्रत्येक के भीतर, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 5% हॉरिजोंटल आरक्षण उपलब्ध है।

जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्तूबर 2000 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को पांच साल की छूट दी गई है। इस प्रकार, इन उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्तूबर 1995 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए।

JEE Advanced syllabus 2025 out at jeeadv.ac.in Registration date Releasing soon
JEE Advanced syllabus 2025 - फोटो : https://jeeadv.ac.in/
जेईई मेन 2025 पास करने वाले और शीर्ष 2.5 लाख रैंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड (JEE एडवांस्ड 2025) पंजीकरण तिथि की घोषणा करने की उम्मीद है। आईआईटी कानपुर ने भारतीय और विदेशी नागरिकों दोनों के लिए जेईई एडवांस्ड पात्रता मानदंड की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed