फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced AAT 2022 Result to be Declared tomorrow, IIT, NIT Admission JOSAA 1st Mock Seat Allotment

JEE Advanced AAT Result: कल जारी होगा जेईई एडवांस्ड एएटी का रिजल्ट, जोसा मॉक सीट आवंटन 18 को

Fri, 16 Sep 2022 07:45 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 16 Sep 2022 07:45 PM IST
सार

IIT, NIT Admission JOSAA Counselling JEE Advanced AAT Result: जोसा काउंसलिंग में विद्यार्थियों को च्वॉइस फिलिंग का अवसर एक बार ही दिया गया है, अतः विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा कॉलेजों के विकल्प को अपनी प्राथमिकता के घटते क्रम में भरें। विद्यार्थी गत वर्षों की कॉलेजों की ओपनिंग एवं क्लोजिंग रैंकों को देखते हुए कॉलेजों को चुनने के ट्रेंड का अनुमान लगा सकते हैं।

विज्ञापन
JEE Advanced AAT 2022 Result to be Declared tomorrow, IIT, NIT Admission JOSAA 1st Mock Seat Allotment
JEE Advanced 2022 AAT Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

JEE Advanced AAT Result 2022: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) का परिणाम शनिवार, 17 सितंबर, 2022 को घोषित किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद, जेईई एडवांस्ड एएटी परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट - jeeadv.ac.in पर उपलब्ध होगा। जेईई एडवांस्ड एएटी परिणाम 2022 तक देखने एवं डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और मोबाइल फोन नंबर का उपयोग करना होगा। आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) 2022 14 सितंबर को आयोजित किया गया था।

विज्ञापन

आईआईटी रुड़की, आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी बीएचयू की आर्किटेक्चर ब्रांच के लिए करवाए गए एएटी परीक्षा का परिणाम 17 सितंबर को जारी होने वाला है। जो विद्यार्थी इस परीक्षा को क्वालीफाई कर चुके होंगे वे इसके बाद इन तीनों आईआईटी के लिए जोसा काउंसलिंग में आर्किटेक्चर ब्रांच के लिए अपनी कॉलेज च्वॉइस की प्राथमिकता भर सकते है।  

विज्ञापन

JEE Advanced AAT Result: ऐसे कर सकते हैं चेक

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर उपलब्ध AAT 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स और पासवर्ड आदि दर्ज करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब आपका जेईई एडवांस्ड एएटी 2022 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार अपना जेईई एडवांस्ड एएटी 2022 रिजल्ट चेक करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    साथ ही भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट भी ले लें।

 

JOSAA Counselling 1st Mock Seat Allotment 18 सितंबर को

वहीं, जोसा काउंसलिंग का प्रथम मॉक सीट अलॉकेशन 18 सितंबर, रविवार को सुबह 11.30 बजे जारी किया जाएगा। इसमें 17 सितंबर शाम आठ बजे तक जो विद्यार्थी अपनी कॉलेज च्वॉइस भरेंगे, उनके आधार पर यह प्रथम मॉक सीट आवंटन जारी किया जाएगा। विद्यार्थी इन मॉक सीट आवंटन से अपनी कॉलेज ब्रांच मिलने का अनुमान लगा सकते है और उसके अनुरूप ही अपनी भरी हुई कॉलेज ब्रांच प्राथमिकता सूचि में बदलाव भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन

JOSAA Counselling 1st Allotment सीट आवंटन 23 सितंबर को

हालांकि, देश के 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी, 33 जीएफटीआई की 54,477 सीटों के लिए जोसा द्वारा आयोजित ज्वॉइंट काउंसलिंग जारी है। विद्यार्थी 21 सितंबर पांच बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व कॉलेज ब्रांचेंज की च्वॉइस भर सकते हैं। इस वर्ष विद्यार्थियों को आईआईटी, एनआईटी व ट्रिपल आईटी मिलाकर 112 कॉलेजों की 763 कॉलेज ब्रांच की च्वॉइस को भरने का विकल्प मिला है। प्रथम राउंड का आधिकारिक सीट आवंटन 23 सितंबर को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। यह काउंसलिंग प्रक्रिया 16 अक्तूबर तक छह चरणों में संपन्न होगी। 
 

IIT, NIT Admission: च्वॉइस फिलिंग में इन बातों का रखें ध्यान

जोसा काउंसलिंग में विद्यार्थियों को च्वॉइस फिलिंग का अवसर एक बार ही दिया गया है, अतः विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा कॉलेजों के विकल्प को अपनी प्राथमिकता के घटते क्रम में भरें। विद्यार्थी गत वर्षों की कॉलेजों की ओपनिंग एवं क्लोजिंग रैंकों को देखते हुए कॉलेजों को चुनने के ट्रेंड का अनुमान लगा सकते हैं। विद्यार्थी अपनी रैंक के अनुसार गत वर्षों की क्लोजिंग रैंक से नीचे की रैंक वाले कॉलेज ब्रांच को भी अपनी रुचि अनुसार कॉलेज प्राथमिकता सूची के क्रम में शामिल करें। जोसा काउंसलिंग में कॉलेजों को भरने से पूर्व अपनी प्राथमिकता के कॉलेजों की सूची कागज पर बनाकर उसका आकलन कर ही ऑनलाइन भरें, ताकि गलती होने की संभावना न रहे। विद्यार्थी कॉलेज च्वॉइस लॉक करने से पूर्व अवश्य री-चेक कर लें क्योंकि लॉक करने के उपरांत उसमें बदलाव संभव नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed