फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   JEE Advanced 2026: Today is the Last Date to Apply, Complete Form Before Deadline

JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि, रात इतने बजे से पहले भर दें फॉर्म

Tue, 05 May 2026 10:58 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 05 May 2026 10:58 AM IST
सार

JEE Advanced 2026 Registration: आईआईटी रुड़की द्वारा आयोजित जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग कॉलेजों और आईआईटी में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
JEE Advanced 2026: Today is the Last Date to Apply, Complete Form Before Deadline
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

JEE Advanced 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 मई 2026 कर दी है। एनटीए द्वारा आयोजित जेईई मेन्स 2026 में सफल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से कंप्यूटर आधारित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Advanced) के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपना पंजीकरण पूरा कर लें ताकि किसी भी तकनीकी या अंतिम समय की समस्या से बचा जा सके।

विज्ञापन

परीक्षा तिथि और शिफ्ट समय

जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा की तिथि पहले ही घोषित कर दी है। यह परीक्षा इंजीनियरिंग और बीटेक कॉलेजों में प्रवेश के लिए 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को दो चरणों (शिफ्टों) में लिया जाएगा। परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। दोनों शिफ्टों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से परीक्षा ली जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने परीक्षा समय की पूरी जानकारी पहले से जांच लें।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 11 से 17 मई के बीच जारी किए जाएंगे। आधिकारिक सूचना के अनुसार, पंजीकरण तभी पूर्ण माना जाएगा जब शुल्क का सफल भुगतान हो जाएगा। सामान्य वर्ग के लिए शुल्क 3,200, रुपये महिला उम्मीदवारों के लिए 1,600 रुपये तथा एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए भी 1,600 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को अंतिम समय का इंतजार न करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • JEE Main 2026 का रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य जरूरी डिटेल्स डालकर लॉगिन करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और परीक्षा से जुड़ी जानकारी सही-सही भरें।
  • फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक प्रमाण पत्र (कैटेगरी, पहचान आदि) अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) से फीस का भुगतान करें।
  • सभी जानकारी चेक करने के बाद फाइनल सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed