फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced 2025: Raise Objections Against Answer Key by Tomorrow 5 PM; Window Now Open

JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड की उत्तरकुंजी के खिलाफ दर्ज कराएं आपत्ति; कल शाम पांच बजे तक खुली रहेगी विंडो

Mon, 26 May 2025 02:04 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 26 May 2025 02:04 PM IST
सार

JEE Advanced 2025 Objection Window: जेईई एडवांस्ड 2025 की उत्तर कुंजी को चुनौती देने का कल यानी 27 मई आखिरी दिन है। यदि कोई आपत्ति है तो उम्मीदवार तुरंत नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके उसे दर्ज कर दें।

विज्ञापन
JEE Advanced 2025: Raise Objections Against Answer Key by Tomorrow 5 PM; Window Now Open
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

JEE Advanced 2025 Objection Window: आईआईटी कानपुर कल जेईई एडवांस्ड की उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के उपलब्ध चुनौती विंडो को बंद करने वाला है। उम्मीदवार 27 मई शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर डालकर लॉग इन करना होगा।
विज्ञापन


आईआईटी कानपुर ने अधिसूचना में बताया कि "जेईई एडवांस्ड 2025 की प्रोविजनल आंसर की पर फीडबैक 26 मई से 27 मई शाम 5 बजे तक सबमिट किया जा सकता है। ईमेल या किसी अन्य माध्यम से फीडबैक स्वीकार नहीं किया जाएगा।"
विज्ञापन

18 मई को हुई थी परीक्षा

जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 18 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा दो सत्रों में तीन घंटे के लिए आयोजित की गई थी। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया गया था। इस वर्ष के प्रश्नपत्रों में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs), एक से अधिक सही उत्तर वाले प्रश्न (MSQs) और संख्यात्मक उत्तर वाले प्रश्न शामिल थे। पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में तीन खंड भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित सम्मिलित थे। जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में करीब 1.87 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्किंग स्कीम

जेईई एडवांस्ड  पेपर में 1 से 4 अंकों तक के प्रश्न होते हैं, जिनमें गलत उत्तरों पर -1 या -2 की निगेटिव मार्किंग भी लागू होती है। उम्मीदवार अपनी रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स और आंसर की की मदद से संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

कैसे दर्ज करें आपत्ति?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • "JEE Advanced 2025 उत्तर कुंजी चुनौती" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • उस प्रश्न का चयन करें, जिसके उत्तर पर आपत्ति दर्ज करनी है।
  • निर्धारित आपत्ति शुल्क का भुगतान करें और अंत में पुष्टि पृष्ठ (confirmation page) डाउनलोड करें एवं सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed