फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced 2025 Admit Card tomorrow at jeeadv.ac.in; Direct link here to download

JEE Advanced 2025: कल जारी होगा जेईई एडवांस्ड के लिए प्रवेश पत्र; इस लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड

Sat, 10 May 2025 03:24 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 10 May 2025 03:24 PM IST
सार

JEE Advanced 2025 Admit Card: आईआईटी कानपुर जेईई एडवांस्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र बहुत जल्द जारी करने वाला है। संस्थान कल, यानी 11 मई को जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी करेगा।
 

विज्ञापन

विस्तार

JEE Advanced 2025 Hall Ticket: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर की ओर से जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र बहुत जल्द जारी कर दिए जाएंगे। अधिसूचित कार्यक्रम के अनुसार, आईआईटी कानपुर कल, यानी 11 मई को जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी करेगा। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in. के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

18 मई तक डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

एडमिट कार्ड 18 मई, 2025 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे। परीक्षा 18 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे- पेपर 1 और 2। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। दोनों पेपर में शामिल होना अनिवार्य है।

एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का निम्नलिखित विवरण अंकित होगा: नाम, जेईई (एडवांस्ड) 2025 के लिए रोल नंबर, जेईई (मेन) आवेदन संख्या, फोटो, हस्ताक्षर, जन्म तिथि, पत्राचार का पता और श्रेणी। इसके अलावा, एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार को आवंटित परीक्षा केंद्र का नाम और पता भी अंकित होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त प्रवेश परीक्षा - एडवांस्ड का आयोजन संयुक्त प्रवेश बोर्ड 2025 (JAB 2025) के मार्गदर्शन में सात क्षेत्रीय समन्वय आईआईटी द्वारा किया जाएगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आईआईटी जेईई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

विज्ञापन

JEE Advanced 2025 Hall Ticket Download: कैसे डाउनलोड करें?

हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस्ड हॉल टिकट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपका हॉल टिकट प्रदर्शित हो जाएगा।
  • हॉल टिकट की जांच करें और उसे डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed