फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced 2022 Registration Last Date Today Know How to Apply Online Here

JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी अप्लाई करें

Thu, 11 Aug 2022 10:57 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 11 Aug 2022 10:57 AM IST
सार

JEE Advanced 2022: IIT Bombay द्वारा JEE Advanced 2022 परीक्षा का आयोजन इसी महीने 28 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है। परीक्षा सीबीटी मोड में होगी।

विज्ञापन
JEE Advanced 2022 Registration Last Date Today Know How to Apply Online Here
जेईई एडवांस 2022 - फोटो : IIT Bombay

विस्तार

JEE Advanced 2022: भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे/IIT Bombay की ओर से जेईई एडवांस/JEE Advanced परीक्षा, 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज गुरुवार, 11 अगस्त, 2022 को समाप्त कर दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस के लिए रैंक प्राप्त की है और अब तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं, वे जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना आवेदन जमा करना होगा। बता दें कि आवेदन का लिंक शाम 05 बजे तक ही एक्टिव रहेगा। संस्थान ने तारीख को आगे बढ़ाने का कोई भी अपडेट अब तक नहीं दिया है। आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया को जानने के लिए इस खबरको आखिर तक पढ़ें। 

विज्ञापन

इस तारीख को होगी परीक्षा
IIT Bombay द्वारा JEE Advanced 2022 परीक्षा का आयोजन इसी महीने 28 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है। परीक्षा सीबीटी मोड में होगी। जेईई एडवांस का आयोजन देशभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर दो पाली में सुबह 09 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 02.30 बजे से शाम 05.30 बजे तक किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब आएंगे प्रवेश पत्र?
भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार JEE Advanced 2022 के लिए प्रवेश पत्र को 23 अगस्त, 2022 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि आदि की मदद से अपना प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा से लेकर परिणाम तक का शेड्यूल जानने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

विज्ञापन

JEE Advanced 2022 से जुड़ीं जरूरी तारीखें?
  • आवेदन शुरू होने की तारीख- 07 अगस्त, 2022
  • आवेदन समाप्त होने की तारीख- 11 अगस्त, 2022
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 12 अगस्त, 2022
  • प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- 23 अगस्त, 2022
  • जेईई एडवांस परीक्षा की तारीख- 28 अगस्त, 2022
  • परिणाम जारी होने की तारीख- 11 सितंबर, 2022

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जेईई एडवांस के लिए पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed