फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced 2022 Registration Begins soon at jeeadv.ac.in. Know How to Apply Online Step by Step Process

JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस परीक्षा के लिए पंजीकरण आज होंगे शुरू, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Mon, 08 Aug 2022 09:38 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 08 Aug 2022 09:38 AM IST
सार

JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 11 अगस्त, 2022 निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन शुल्क के भुगतान की आखिरी तारीख 12 अगस्त, 2022 को है।

विज्ञापन
JEE Advanced 2022 Registration Begins soon at jeeadv.ac.in. Know How to Apply Online Step by Step Process
JEE Advanced 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

JEE Advanced 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे/IIT Bombay की ओर से जेईई एडवांस/JEE Advanced 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। जो भी छात्र जेईई मेन परीक्षा में जरूरी रैंक को प्राप्त करेंगे, उन्हें एडवांस के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा। बता दें कि इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन jeeadv.ac.in पर जाकर जमा कर सकेंगे। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया इस खबर में।

विज्ञापन

शाम 04 बजे से शुरू होंगे आवेदन
जेईई एडवांस/JEE Advanced 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया रविवार 07 जुलाई, 2022 से शुरू की जानी थी। हालांकि, अब तक आवेदन का लिंक एक्टिवेट नहीं हुआ है। इसका कारण है कि एनटीए की ओर से जेईई मेन सेशन-2 की परीक्षा के परिणाम को जारी करने में देरी की गई है। अब परिणाम के जारी हो जाने के बाद एडवांस के लिए आवेदन की प्रक्रिया को आज सोमवार शाम 04 बजे से शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तारीख तक होंगे आवेदन
जेईई एडवांस के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 11 अगस्त, 2022 निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन शुल्क के भुगतान की आखिरी तारीख 12 अगस्त, 2022 को है। परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा दो पाली में होगी। पेपर-1 का आयोजन सुबह 09 से 12 बजे तक होगा। वहीं, पेपर-2 का आयोजन दोपहर 02.30 से लेकर 04.30 बजे तक होगा।  

विज्ञापन

जेईई एडवांस से जुड़ी जरूरी तारीखें

  • आवेदन शुरू होने की तारीख- 07 अगस्त, 2022
  • आवेदन समाप्त होने की तारीख- 11 अगस्त, 2022
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 12 अगस्त, 2022
  • प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- 23 अगस्त, 2022
  • जेईई एडवांस परीक्षा की तारीख- 28 अगस्त, 2022

कैसे करेंगे आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जेईई एडवांस के लिए पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed