JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस परीक्षा के लिए पंजीकरण आज होंगे शुरू, यहां जानें पूरी प्रक्रिया
JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 11 अगस्त, 2022 निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन शुल्क के भुगतान की आखिरी तारीख 12 अगस्त, 2022 को है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Advanced 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे/IIT Bombay की ओर से जेईई एडवांस/JEE Advanced 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। जो भी छात्र जेईई मेन परीक्षा में जरूरी रैंक को प्राप्त करेंगे, उन्हें एडवांस के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा। बता दें कि इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन jeeadv.ac.in पर जाकर जमा कर सकेंगे। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया इस खबर में।
शाम 04 बजे से शुरू होंगे आवेदन
जेईई एडवांस/JEE Advanced 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया रविवार 07 जुलाई, 2022 से शुरू की जानी थी। हालांकि, अब तक आवेदन का लिंक एक्टिवेट नहीं हुआ है। इसका कारण है कि एनटीए की ओर से जेईई मेन सेशन-2 की परीक्षा के परिणाम को जारी करने में देरी की गई है। अब परिणाम के जारी हो जाने के बाद एडवांस के लिए आवेदन की प्रक्रिया को आज सोमवार शाम 04 बजे से शुरू कर दिया जाएगा।
इस तारीख तक होंगे आवेदन
जेईई एडवांस के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 11 अगस्त, 2022 निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन शुल्क के भुगतान की आखिरी तारीख 12 अगस्त, 2022 को है। परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा दो पाली में होगी। पेपर-1 का आयोजन सुबह 09 से 12 बजे तक होगा। वहीं, पेपर-2 का आयोजन दोपहर 02.30 से लेकर 04.30 बजे तक होगा।
जेईई एडवांस से जुड़ी जरूरी तारीखें
- आवेदन शुरू होने की तारीख- 07 अगस्त, 2022
- आवेदन समाप्त होने की तारीख- 11 अगस्त, 2022
- आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 12 अगस्त, 2022
- प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- 23 अगस्त, 2022
- जेईई एडवांस परीक्षा की तारीख- 28 अगस्त, 2022
कैसे करेंगे आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जेईई एडवांस के लिए पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X