JEE Advanced 2022: कल जारी होगी जेईई एडवांस्ड कैंडिडेट रिस्पॉन्स शीट, जानें आंसर की और रिजल्ट की तारीख
JEE Advanced 2022: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से सुबह 10 बजे से अपनी व्यक्तिगत प्रतिक्रिया पत्रक यानी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Advanced 2022 Response Sheet: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी, बॉम्बे की ओर से बुधवार, एक सितंबर को जेईई एडवांस्ड 2022 परीक्षा के लिए उम्मीदवार की प्रतिक्रिया पत्रक जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से सुबह 10 बजे से अपनी व्यक्तिगत प्रतिक्रिया पत्रक यानी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे। जेईई एडवांस्ड 28 अगस्त, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा का पेपर-1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे से और पेपर-2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक हुआ था। प्रश्न-पत्र 29 अगस्त को जारी किए गए थे।
आईआईटी बॉम्बे द्वारा जेईई एडवांस्ड परीक्षा के रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स एक सितंबर को जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद विद्यार्थी रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स और प्रश्न-पत्रों का मिलान कर सकेंगे। फिर इसके बाद 03 सितंबर को प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी, तब विद्यार्थी आंसर की से मिलान करने के बाद 04 सितंबर तक अपना फीडबैक दे सकेंगे। इस दौरान 04 सितंबर तक आंसर की पर आपत्ति भी दर्ज करवाई जा सकेगी। इसके बाद 11 सितंबर को ऑल इंडिया रैंक व परिणाम जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर प्रतिक्रिया पत्रक यानी रिस्पॉन्स शीट की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
इस बीच, जेईई एडवांस 2022 के प्रश्न पत्र पहले 29 अगस्त को जारी किए गए थे। इंजीनियरिंग प्रवेश रविवार, 28 अगस्त को दो पालियों में आयोजित किया गया था; पेपर एक सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच और पेपर दो दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक। जिन उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस्ड को सफलतापूर्वक पास कर लिया है, वे संयुक्त सीट आवंटन (जोसा) काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं, जो 12 सितंबर से शुरू होगी। जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया के विवरण के लिए, कृपया आधिकारिक वेबसाइट- josaa.nic.in पर जाएं।
JEE Advanced 2022: रिस्पॉन्स शीट कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर जाएं।
- डाउनलोड रिस्पॉन्स शीट लिंक पर क्लिक करें।
- यहां लॉग इन के लिए अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- जेईई एडवांस 2022 रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
कमेंट
कमेंट X