फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   JEE Advanced 2021 Provisional Answer Key Released, know how to download

JEE Advanced 2021: जेईई एडवांस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Sun, 10 Oct 2021 03:14 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 10 Oct 2021 03:14 PM IST
सार

JEE Advanced 2021: इस प्रोविजनल आंसर की पर 11 अक्तूबर 2021 तक आपत्तियां दर्ज कराने का भी समय दिया गया है। आपत्तियों पर जांच की जाएगी और इसके बाद 15 अक्तूबर 2021 को एक फाइनल आंसर की जारी की होगी। 

विज्ञापन
JEE Advanced 2021 Provisional Answer Key Released, know how to download
JEE Advanced 2021 Provisional Answer Key Released - फोटो : social media

विस्तार

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी (आईआईटी), खड़गपुर ने जेईई एडवांस 2021 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। इस परीक्षा का आयोजन 03 अक्तूबर को किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे प्रोविजनल आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की संस्थान के आधिकारिक वेबसाइट http://jeeadv.ac.in  पर जारी की गई है।  इस प्रोविजनल आंसर की पर 11 अक्तूबर, 2021 तक आपत्तियां दर्ज कराने का भी समय दिया गया है। सभी आपत्तियों के दर्ज होने के बाद सही पाए जाने वाले आपत्तियों पर जांच की जाएगी और इसके बाद 15 अक्तूबर, 2021 को एक फाईनल आंसर की  जारी की जाएगी।

विज्ञापन

 

जिन उम्मीदवारों ने जेईई-एडवांस क्वालीफाई कर लिया है उन्हें JoSAA काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट के बाद जल्द ही काउंसलिंग की शुरूआत की जाएगी। परीक्षा में आए रैंक के अनुसार आईआईटी द्वारा उम्मीदवारों को बी.टेक के कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा। जेईई एडवांस रिजल्ट का निर्धारण तीन पैमानों- आंसर की, स्टूडेंट रिस्पांस और मार्किंग स्कीम के अनुसार किया जाता है। इसमें उम्मीदवारों के अंक और रैंक दोनों लिखे होते हैं। जिन उम्मीदवारों ने दोनों परीक्षाएं दी हो केवल उन्हें ही इसमें रैंक प्राप्त होगा। 

विज्ञापन

जेईई एडवांस 2021 की प्रोविजनल आंसर की को ऐसे डाउनलोड करें

1. जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं। 
2. होम पेज पर दिख रहे प्रोविजनल आंसर की के लिंक पर क्लिक करें। 
3. मांगी गई डिटेल्स भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
4. आपका रिस्पांस सामने दिखाई पड़ेगा। 
5. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें। 
6. आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी निकलवाकर रख लें।


पंजीकरण संख्या भूल गए तो करें यह काम

आईआईटी खड़गपुर ने इस परीक्षा का पंजीकरण नंबर भूलने वाले उम्मीदवारों को इसे वापस प्राप्त करने की सुविधा भी दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वह प्रोविजनल आंसर की को नीचे दी गई आसान प्रक्रिया से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए भी उम्मीदवारों को दिए गए कॉलम में अपनी जेईई मेन आवेदन संख्या और जन्मतिथि को लिख कर एंटर करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed