फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jawaharlal Nehru University JNU rector Gives resignation after protests by ABVP

JNU: जेएनयू के रेक्टर ने दिया इस्तीफा, छात्र संगठन एबीवीपी कर रही थी विरोध प्रदर्शन

Tue, 30 Aug 2022 03:02 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 30 Aug 2022 03:02 PM IST
सार

कुछ दिनों पहले ही जेएनयू में सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों के साथ मारपीट की थी। कथित तौर पर आरोप है कि यह घटना जेएनयू में रेक्टर अजय कुमार दुबे के इशारे पर हुई थी।

विज्ञापन
Jawaharlal Nehru University JNU rector Gives resignation after protests by ABVP
जेएनयू : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय,नई दिल्ली - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से बड़ी अपडेट सामने आई है। यहां विश्वविद्यालय के रेक्टर अजय कुमार दुबे ने विश्वविद्यालय के प्रशासन को अपना इस्तीफा सौप दिया है। रेक्टर के इस्तीफे कारण लंबे समय से छात्र संगठन एबीवीपी द्वारा उनके खिलाफ किया जा रहे प्रदर्शन को बताया जा रहा है। रेक्टर के इस्तीफे को सक्षम प्राधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


भ्रष्टाचार के लग रहे थे आरोप
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों के एक वर्ग ने रेक्टर अजय कुमार दुबे के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। उनके खिलाफ एबीवीपी पिछले कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन


एबीवीपी के संयोजक ने दिया बयान
एबीवीपी के राज्य मीडिया संयोजक अंबुज ने कहा कि जेएनयू के रेक्टर ने इस्तीफा दे दिया है। रेक्टर ने फेलोशिप की मांग करने वाले छात्रों पर घातक हमले किए, महिला सहयोगियों को परेशान किया और इसके अलावा वह गैर-सरकारी संगठनों को चलाने में शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों के साथ हुई थी मारपीट
कुछ दिनों पहले ही जेएनयू में सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों के साथ मारपीट की थी। कथित तौर पर आरोप है कि यह घटना जेएनयू में रेक्टर अजय कुमार दुबे के इशारे पर हुई थी। इसके बाद से ही छात्र संगठन एबीवीपी रेक्टर के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed