फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JAM 2022 form correction window to open from October 20, what you can edit

JAM 2022 : इस तारीख से खुलेगी जैम फॉर्म सुधार विंडो, जानिए क्या-क्या बदलाव कर सकेंगे

Sun, 17 Oct 2021 05:31 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 17 Oct 2021 05:31 PM IST
सार

JAM 2022: जैम 2022 आवेदन फॉर्म सुधार सुविधा 20 अक्तूबर, 2021 से शुरू होगी और 25 अक्तूबर को समाप्त होगी। यह JOAPS के तहत भी उपलब्ध होगी और इसके माध्यम से उम्मीदवार विवरण और फोटो को संपादित और संशोधित कर सकेंगे।

विज्ञापन
JAM 2022 form correction window to open from October 20, what you can edit
जैम परीक्षा 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IIT रुड़की ने 14 अक्तूबर को रात 11:59 बजे JAM 2022 परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण बंद कर दिया था। हालांकि, आवेदकों को शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर, 2021 रात 11:59 बजे तक है। उम्मीदवार शुल्क का भुगतान आधिकारिक वेबसाइट joaps.iitr.ac.in पर कर सकते हैं। JAM 2022 के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपये प्रति विषय है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 750 रुपये प्रति विषय ही है।नवीनतम अपडेट के अनुसार, JAM 2022 आवेदन फॉर्म सुधार सुविधा 20 अक्तूबर, 2021 से शुरू होगी और 25 अक्तूबर को समाप्त होगी। यह JOAPS के तहत भी उपलब्ध होगी और इसके माध्यम से उम्मीदवार विवरण और फोटो को संपादित और संशोधित कर सकेंगे।

विज्ञापन


क्या सभी चीजों में बदलाव किए जा सकते हैं?
आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए, उम्मीदवारों को कुछ विकल्पों के लिए अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है। जबकि उम्मीदवार के नाम, जन्मतिथि, माता-पिता / अभिभावक का नाम, विश्वविद्यालय / कॉलेज का नाम, स्नातक का वर्ष, अंक / सीजीपीए में परिवर्तन करने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। टेस्ट पेपर को जोड़ने या बदलने के लिए, श्रेणी या लिंग बदलने और परीक्षा शहरों की पसंद में बदलाव के लिए अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लागू शुल्क का विवरण देख सकते हैं।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण सूचना

उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके द्वारा फॉर्म में दर्ज किया गया विवरण सही है क्योंकि इनका उपयोग JAM 2022 एडमिट कार्ड में किया जाएगा। JAM 2022 के लिए प्रवेश पत्र केवल उन्हीं छात्रों को जारी किए जाते हैं, जिन्होंने JAM 2022 आवेदन पत्र को सही ढंग से भरा है। 

एमएससी में मिलता है दाखिला 
JAM 2022 परीक्षा M.Sc (2 वर्ष), संयुक्त M.Sc.-Ph.D, दोहरी डिग्री, M.Sc.-Ph.D और अन्य स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रम में प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाती है। परीक्षा की अवधि 3 घंटे है, और इसमें 60 प्रश्न आते हैं। उम्मीदवार जो JAM 2022 परिणाम में अर्हता प्राप्त करते हैं, वे विभिन्न IIT और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed