फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JAC Admit Card Jharkhand Board Exam Class 10-12 admit card released heres how to download

JAC Admit Card: एकेडमिक काउंसिल ने जारी किए कक्षा 10वीं-12वीं के प्रवेश-पत्र, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 02 Mar 2022 02:44 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 02 Mar 2022 02:44 PM IST
सार

Jharkhand Class 12 Admit Card: सेकेंडरी और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से हॉल टिकट जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
JAC Admit Card Jharkhand Board Exam Class 10-12 admit card released heres how to download
JAC Class 12 Admit Card Released - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Jharkhand Board Exams 2022: झारखंड में सेकेंडरी और इंटरमीडिएट यानी कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होने जा रही हैं। सेकेंडरी और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से हॉल टिकट जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों के लिए प्रवेश- पत्र जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट - jac.jharkhand.gov.in पर अपलोड हो गए हैं। हालांकि, सिर्फ स्कूल प्रबंधन की ही आधिकारिक तौर पर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, झारखंड एकेडमिक काउंसिल कक्षा 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं 25 अप्रैल, 2022 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। इस साल जेएसी 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब आठ लाख छात्र- छात्राएं शामिल होंगे। 

विज्ञापन

10वीं की परीक्षा सुबह तो 12वीं की दोपहर में होगी

झारखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं के परीक्षार्थी पहली पाली में और कक्षा 12वीं के परीक्षार्थी दूसरी पाली में परीक्षा देंगे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से कहा गया है कि कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए भी एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड बोर्ड एग्जाम कक्षा 10वीं-12वीं के प्रवेश- पत्र डाउनलोड करने का आसान तरीका

  • चरण 1: प्रवेश- पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • चरण 2: यहां होम पेज पर दिखाई दे रहे 'इंटरमीडिएट और सेकेंडरी एडमिट कार्ड 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: अब स्कूल लॉगिन पर क्लिक करें।
  • चरण 4: यहां स्कूल प्रभारी को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
  • चरण 5: अब सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • चरण 6: यहां आपके विद्यालय से संबंधित एडमिट कार्ड की पीडीएफ फाइल स्क्रीन प्रदर्शित की जाएगी।
  • चरण 7: स्कूल प्रभारी इसे डाउनलोड कर लें तथा भविष्य के संदर्भ के लिए सहेज कर रखें।
  • चरण 8: एडमिट कार्ड को ए-4 साइज के पेपर पर प्रिंट आउट कर लें।
  • चरण 9: अब सभी प्रवेश- पत्र पर स्कूल प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और मुहर लगाकर वितरित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed