JAC 12th Result 2023: कल जारी हो सकता है झारखंड 12वीं आर्ट्स-कॉमर्स का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
JAC 12th Result 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कल यानी 30 मई 2023 को झारखंड बोर्ड 12वीं के कला और वाणिज्य संकाय का रिजल्ट 2023 जारी कर सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JAC 12th Result 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कल यानी 30 मई 2023 को झारखंड बोर्ड 12वीं के कला और वाणिज्य संकाय का रिजल्ट 2023 जारी कर सकता है। झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं कला, वाणिज्य की परीक्षा दे चुके छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
जेएसी बोर्ड 12वीं परिणाम 2023 मार्कशीट में बोर्ड का नाम, परिणाम का नाम, छात्र का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, रोल नंबर शामिल होगा। परीक्षार्थियों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल कोड और रोल नंबर डालना होगा। झारखंड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2023 ऑनलाइन मार्कशीट के रूप में होगा। छात्र रिजल्ट जारी होने के एक या दो सप्ताह बाद, अपने रिजल्ट की मूल प्रतियां स्कूल से ले सकते हैं।
जेएसी 12वीं विज्ञान का रिजल्ट 2023 पहले ही घोषित किया जा चुका है। जिसका पास प्रतिशत 81.45 था। पिछले साल आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.42 था, जबकि कॉमर्स के छात्रों का पास प्रतिशत 92.74 दर्ज किया गया था।
JAC 12th रिजल्ट ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
-
होमपेज पर 'जेएसी इंटरमीडिएट रिजल्ट 2023' नाम के लिंक पर क्लिक करें।
-
रोल नंबर और रोल कोड डालें।
-
अब, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-
जेएसी कक्षा 12 परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X