फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   It is wonderful to be back, where I did most of my education, Foreign Minister on 70th Foundation Day of TAFS

TAFS: द एयर फोर्स स्कूल में मनाया गया 70वां स्थापना दिवस, विदेश मंत्री भी हुए शामिल; पुराने दिनों को किया याद

Fri, 18 Jul 2025 02:03 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 18 Jul 2025 02:03 PM IST
सार

TAFS Foundation Day 2025: दिल्ली स्थित द एयर फोर्स स्कूल में 70वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, "उस स्कूल में वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है जहां मैंने अपनी अधिकांश शिक्षा प्राप्त की।"
 

विज्ञापन
It is wonderful to be back, where I did most of my education, Foreign Minister on 70th Foundation Day of TAFS
द एयर फोर्स स्कूल के 70वें स्थापना दिवस समारोह में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी शामिल हुए - फोटो : X (@ANI)

विस्तार

TAFS Foundation Day: दिल्ली स्थित द एयर फोर्स स्कूल (TAFS) में 70वां स्थापना दिवस मनाया गया। संस्थान के 70वें स्थापना दिवस समारोह में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी शामिल हुए। यहां अपने संबोधन में उन्होंने पुराने दिनों को याद किया। जयशंकर ने भी इसी स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है।

विज्ञापन

विदेश मंत्री ने अपने पढ़ाई के दिनों को किया याद

समारोह में बोलते हुए, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा, "उस स्कूल में वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है जहां मैंने अपनी अधिकांश शिक्षा प्राप्त की। हम टीएएफएस के 70 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, संयोग से, मैं भी 70 वर्ष का हूं।"
 



जयशंकर ने कहा, "मैंने अपना अधिकांश जीवन कूटनीति की दुनिया में बिताया है और कूटनीति में हम हर समय बातचीत करते रहते हैं। बातचीत करने के लिए, आपको अपने प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर तैयारी और सोच-विचार करना होता है। आप ऐसा केवल उन अच्छे गुणों को अपनाकर ही कर सकते हैं जो शिक्षक हममें डालने का प्रयास करते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को सिखाया टीम वर्क का पाठ

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "हमारे पास ऑपरेशन गंगा है, जिसमें हम यूक्रेन गए, लेकिन चाहे वह अफगानिस्तान हो, नेपाल हो, यमन हो... मैंने आपसे इसका उल्लेख इसलिए किया क्योंकि स्कूल में एक प्रकार का गुण सीखा जाता है, वह है टीम वर्क। अन्य लोगों के साथ मिलकर काम करने की क्षमता, लोगों की खूबियों को पहचानना और फिर सामूहिक लाभ के लिए उन्हें एक साथ लाने का प्रयास करना..."

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed