फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IRDAI Assistant Manager Recruitment 2024 exam dates out for tier-1 and 2; check details here

IRDAI Assistant Manager Exam: छह अक्तूबर को होगी आईआरडीएआई सहायक प्रबंधक भर्ती परीक्षा, घोषित हुआ कार्यक्रम

Thu, 03 Oct 2024 08:40 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 03 Oct 2024 08:40 PM IST
सार

IRDAI Assistant Manager Exam Date: भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण ने सहायक प्रबंधक भर्ती परीक्षा के चरण I और चरण-II, दोनों की परीक्षा तिथियां घोषित की हैं। पंजीकृत उम्मीदवार नीचे परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
IRDAI Assistant Manager Recruitment 2024 exam dates out for tier-1 and 2; check details here
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

IRDAI Assistant Manager Recruitment 2024 Exam: भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने सहायक प्रबंधक के पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने सहायक प्रबंधक भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट irdai.gov.in. के माध्यम से परीक्षा की तिथियां देख सकते हैं। आईआरडीएआई ने चरण I और चरण-II, दोनों की परीक्षा तिथियां घोषित की हैं।

विज्ञापन


भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण ने सहायक प्रबंधक की 49 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान शुरू किया है। योग्य उम्मीदवारों से 20 सितंबर, 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। वहीं 20 सितंबर, 2024 तक उनकी आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

IRDAI Assistant Manager Exam Schedule: परीक्षा का कार्यक्रम

सहायक प्रबंधक के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों की चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। आवेदकों को चरण I (प्रारंभिक परीक्षा), चरण II (वर्णनात्मक परीक्षा) और चरण III (साक्षात्कार) के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चरण-I और चरण-II का कार्यक्रम जारी हो चुका है, जोकि निम्न प्रकार है:

  • चरण-I ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 6 अक्तूबर, 2024 को दोपहर की पाली में दोपहर 2.00 बजे से दोपहर 03.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
  • चरण-II वर्णनात्मक परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में 21 दिसंबर, 2024 को सुबह की पाली में सुबह 09.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक आयोजित की जाएगी।


आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "चरण-I के लिए कॉल लेटर और सूचना पुस्तिका डाउनलोड करने का लिंक बाद में पोस्ट किया जाएगा।" अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed