फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   invertis university teachers took classes in American college

जब इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी की शिक्षिका ने अमेरिकी कॉलेज में लगाई क्लास

Thu, 19 Jul 2018 06:47 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Jul 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
invertis university teachers took classes in American college
Invertis University - फोटो : अमर उजाला
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी शिक्षा के उच्च आयाम स्थापित करने में यकीन रखती है। यही वजह है कि हमारे यहां छात्रों, शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अवसर प्रदान किए जाते हैं। इसी क्रम में इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के पांच छात्रों एवं  एक फैकल्टी मेंबर को एक शानदार मौका मिला। फैकल्टी-स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम स्प्रिंग 2018 के तहत इन लोगों को दुनिया को जानने समझने के साथ ही बहुत कुछ सीखने का भी शानदार अवसर प्राप्त हुआ। 
विज्ञापन


2018 में इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के पांच छात्रों और एक फैकल्टी मेंबर का अमेरिका के लिविंगस्टोन कॉलेज में पूरे जोशो-खरोश के साथ स्वागत किया गया।
अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में एक ऐतिहासिक शहर बसा है, जिसका नाम साल्सबरी है। इसी शहर में है लिविंगस्टोन कॉलेज का कैंपस, जहां पर इन्वर्टिस
यूनिवर्सिटी के पांचों छात्रों और एक फैकल्टी मेंबर ने पूरा एक सेमेस्टर (छह महीने) बिताया। 

साल्सबरी बेहद खूबसूरत शहर है, जिसे म्यूजियम, चर्च और शानदार रेस्टोरेंट्स के लिए जाना जाता है। अमेरिका के साल्सबरी शहर में करीब 272 एकड़ में फैला है लिविंगस्टोन यूनिवर्सिटी का कैंपस। यहां का वातावरण बिजनेस और टेक्निकल एजुकेशन के लिए एकदम परफेक्ट है। कैंपस का इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं एकदम वर्ल्ड क्लास हैं, बल्कि यूं कहा जाए कि दुनिया में सबसे बेहतर तो गलत नहीं होगा। 
विज्ञापन


इस कैंपस में वो सब कुछ है, जिसकी इंटरनेशनल स्टूडेंट्स को जरूरत पड़ सकती है। लिविंगस्टोन कॉलेज कैंपस में इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के छात्रों ने अमेरिकी कल्चर, ट्रेडिशन को समझने के साथ ही अमेरिकी लोगों और भारतीयों के बीच अंतर को भी जाना। उन्होंने लिविंगस्टोन कॉलेज कैंपस में अलग-अलग जगह के लोगों के साथ मुलाकात के दौरान यह भी जाना उनमें और हममें क्या समानताएं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लिविंगस्टोन कॉलेज कैंपस में गए छात्रों के साथ ही इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी की शिक्षिका के लिए भी यह मौका शानदार रहा। उन्हें लिविंगस्टोन कॉलेज के छात्रों को पढ़ाने का शानदार अवसर मिला। उन्होंने बिजनेस और लिबरल आर्ट्स के चार कोर्सेज में लिविंगस्टोन कॉलेज के छात्रों को पढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने लिविंगस्टोन कॉलेज में दो नए कोर्सेज भी इंट्रोड्यूज किए। ये दोनों कोर्सेज प्रोफेश्नल कम्युनिकेशन से जुड़े हैं और अंडर ग्रेजुएट लेवल के हैं।

लिविंगस्टोन कॉलेज में गईं इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी की शिक्षिका अमेरिका के ही न्यू ऑर्लियंस में एक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में संस्थान का पहले भी प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इस एक्सचेंज प्रोग्राम की बदौलत इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी को काफी ख्याति प्राप्त हुई है। हमारे शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए कई इंटरनेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं।


यूं तो पूरी दुनिया के बारे में किताबी ज्ञान और जानकारी हम सभी के पास उपलब्ध होती है, लेकिन विदेश जाकर सीखने का अनुभव अपने आप में खास होता है। इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के पांच छात्रों और एक फैकल्टी के साथ भी कुछ ऐसा ही अनुभव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed