फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   International PhD degree for the first time in IIT Delhi 2020 session

आईआईटी दिल्ली छात्रों को देगा अंतरराष्ट्रीय पीएचडी करने का मौका

Tue, 10 Mar 2020 06:14 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 10 Mar 2020 06:14 AM IST
विज्ञापन
International PhD degree for the first time in IIT Delhi 2020 session
आईआईटी दिल्ली

आईआईटी दिल्ली पहली बार छात्रों को भारत में रहकर दुनिया की टॉप 50 रैंकिंग में शामिल यूनिवर्सिटी में संयुक्त पीएचडी डिग्री हासिल करने का मौका दे रहा है। शैक्षणिक सत्र 2020 -21 से आईआईटी दिल्ली और आस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ क्वीन्सलैंड संयुक्त पीएचडी शुरू कर रहे हैं।

विज्ञापन


इंडस्ट्री इसमें 80 फीसदी तक फंडिंग करेगी। खास बात है कि आईआईटी इस पूरे प्रोग्राम का संचालन का जिम्मा सीईओ को देगा। सोशल साइंसेज, गणित, साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग व मानविकी क्षेत्रों में छात्रों को पढ़ाई का मौका मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 22 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर प्रो. वी रामगोपाल राव के मुताबिक, यूक्यू-आईआईटी अकेडमी ऑफ रिसर्च की ओर से जुलाई 2020 सत्र से  संयुक्त पीएचडी प्रोग्राम शुरू होगा। इसमें छात्र को एक साल भारत तो दूसरे साल आस्ट्रेलिया में पढ़ाई व शोधकार्य का मौका मिलेगा। इस प्रोग्राम में भारत के छात्र आस्ट्रेलिया और आस्ट्रेलिया के छात्रों को भारत में आकर पढ़ाई और शोधकार्य करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आस्ट्रेलिया से भारत आने वाले छात्रों का खर्चा आईआईटी दिल्ली और भारत से आस्ट्रेलिया जाने वाले छात्रों का खर्चा आस्ट्रेलिया देगा। छात्र इस प्रोग्राम के लिए स्कालरशिप भी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें छात्र को दोनों संस्थानों के शिक्षकों की निगरानी में पीएचडी की पढ़ाई का मौका मिलेगा। इसमें भारतीय छात्रों को सामान्य पीएचडी प्रोग्राम जितनी ही फीस देनी होगी। कोई अतिरिक्त खर्चा नहीं लगेगा।

भारत और आस्ट्रेलिया की दिक्कतों पर भी शोधकार्य

संयुक्त पीएचडी प्रोग्राम में दोनों देशों के छात्रों को भारत और आस्ट्रेलिया की दिक्कतों पर शोधकार्य करना होगा। इसमें स्वच्छ पानी, पर्यावरण, स्वास्थ्य समेत अन्य कई क्षेत्र शामिल हैं। पीएचडी प्रोग्राम की पढ़ाई पूरी होने पर संयुक्त पीएचडी डिग्री में आईआईटी दिल्ली और यूनिवर्सिटी ऑफ क्वीन्सलैंड लिखा होगा।  

इंडस्ट्री को शामिल करने से शोध संग नौकरी पर फोकस

प्रो. राव के मुताबिक, इस प्रोग्राम में इंडस्ट्री को भी शामिल किया जाएगा ताकि शोधकार्य के बाद इन पीएचडी धारकों को सीधे नौकरी भी मिल सके। इंडस्ट्री को शामिल करने के चलते ही सीईओ (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) को भी नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed