NEP 2020: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा एलान- वसंत पंचमी से पढ़ाया जाएगा भारत का सही इतिहास
NEP 2020: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आने वाले नए साल में वसंत पंचमी से यानी 26 जनवरी, 2023 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत देश भर के छात्रों को भारतीय इतिहास का एक सही संस्करण पढ़ाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEP 2020 Indian History Corrected: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आने वाले नए साल में वसंत पंचमी से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत देश भर के छात्रों को भारतीय इतिहास का सही संस्करण पढ़ाया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रधान मंगलवार को बिहार के सासाराम जिले के जमुहार में गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर) और आरएसएस से संबद्ध अखिल भारतीय इतिहास संकल्प योजना द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
पुस्तकों को नई रचनाओं के साथ फिर से प्रकाशित किया
केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि पुस्तकों को नई रचनाओं के साथ फिर से प्रकाशित किया जा रहा है और ये पुस्तकें दुनिया को भारत के बारे में स्पष्टता प्रदान करेंगी। देश भर के छात्रों को वसंत पंचमी के अवसर पर 26 जनवरी, 2023 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत भारतीय इतिहास का सही संस्करण पढ़ाया जाएगा। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति हमें हमारे सही इतिहास, भाषाओं और संस्कृति को समझने के कई अवसर प्रदान करेगी।
डिजिटल मोड में भी उपलब्ध होंगी किताबें
उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मातृभाषा को प्राथमिकता दी गई है। मातृभाषा को प्राथमिकता दिए बिना शिक्षा प्रदान करना व्यर्थ है। प्रधान ने कहा कि हमें 21वीं सदी में भारत की प्राचीन संस्कृति और सभ्यता को एक नया वैश्विक परिप्रेक्ष्य देना चाहिए। नई रचनाओं के साथ पुस्तकें पुनः प्रकाशित हो रही हैं। ये किताबें दुनिया को भारत के बारे में स्पष्टता देंगी। ये किताबें डिजिटल मोड में भी उपलब्ध होंगी।
Live: भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद एवं अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के त्रिदिवसीय महाधिवेशन एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी में। https://t.co/dBvbShZMPQ
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) December 27, 2022
कमेंट
कमेंट X