फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Indian Army Internship 2026: BTech, BE Students Can Earn Up to Rs 75,000 Stipend

इंडियन आर्मी का इंटर्नशिप प्रोग्राम: इंजीनियरिंग छात्रों के लिए सेना से जुड़ने का अवसर, इस दिन तक करें आवेदन

Sat, 03 Oct 2026 08:36 AM IST
आकाश कुमार रीता कुमारी, शिक्षा सलाहकार
रीता कुमारी, शिक्षा सलाहकार Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 03 Oct 2026 08:36 AM IST
सार

भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड ने फुल स्टैक सॉफ्टवेयर डेवलपर्स इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। पंचकूला में होने वाली तीन महीने की इंटर्नशिप में विद्यार्थियों को आधुनिक सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म पर काम करने का मौका मिलेगा। आवेदन की अंतिम तारीख 15 अक्तूबर है।
 

विज्ञापन
Indian Army Internship 2026: BTech, BE Students Can Earn Up to Rs 75,000 Stipend
Indian Army Internship 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड ने फुल स्टैक सॉफ्टवेयर डेवलपर्स इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह इंटर्नशिप पंचकूला, हरियाणा में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें चयनित विद्यार्थियों को भारतीय सेना के लिए एक आधुनिक सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म तैयार करने से जुड़े काम करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के साथ डाटाबेस, एपीआई, यूआई और टेस्टिंग जैसे क्षेत्रों में भी व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

इंटर्नशिप की मुख्य बातें

  • बीटेक/बीई या समकक्ष योग्यता वाले विद्यार्थी आवेदन के पात्र हैं।
  • एआईसीटीई एकेडमिक क्रेडिट और हर महीने 75,000 रुपये तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
  • चयनित उम्मीदवारों को ऑफर लेटर और जॉइनिंग से जुड़ी जानकारी उनके डैशबोर्ड पर उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट में होगी भागीदारी

इस इंटर्नशिप प्रोग्राम की अवधि तीन महीने है और इसकी शुरुआत एक नवंबर, 2026 से होगी। इस दौरान चयनित उम्मीदवारों को एक एंटरप्राइज-ग्रेड सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म के डिजाइन, डेवलपमेंट और भविष्य में होने वाले सुधारों से जुड़े कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। इसमें एसेट और उपकरण रजिस्ट्रेशन, फॉल्ट एवं सर्विस रिक्वेस्ट, मेंटेनेंस, रिपेयर, स्पेयर और सर्विस लेवल से जुड़ी गतिविधियों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैनेज करने की सुविधा होगी।

विज्ञापन

तकनीकी कौशल हैं जरूरी

इस इंटर्नशिप के लिए बीटेक/बीई या समकक्ष योग्यता वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की विशेषज्ञता कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों से फुल स्टैक डेवलपमेंट, जावा, स्प्रिंग एमवीसी, रेस्ट एपीआई, पोस्टग्रेएसक्यूएल, रिएक्ट, एचटीएमएल5, सीएसएस3 और जावास्क्रिप्ट जैसी तकनीकी स्किल्स की अपेक्षा की गई है।

स्टाइपेंड और प्रमाणपत्र

इस इंटर्नशिप के तहत विद्यार्थियों को 15 एआईसीटीई एकेडमिक क्रेडिट और हर महीने 75,000 रुपये तक का स्टाइपेंड मिलेगा। हालांकि, स्टाइपेंड की अंतिम राशि इंटर्न की उपस्थिति के आधार पर तय की जाएगी। 

इसके अलावा, इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने पर सरकारी प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को भविष्य के कॅरिअर के लिए अपनी प्रोफाइल मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग के समय वर्तमान डिग्री का वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट, संबंधित स्थानीय प्राधिकरण से जारी पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट, सरकारी पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो की मूल प्रति के साथ फोटोकॉपी जमा करनी होगी। इस इंटर्नशिप में पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य है।

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार आवेदन के लिए एआईसीटीई के नेशनल इंटर्नशिप पोर्टल पर स्टूडेंट अकाउंट से साइन इन कर सकते हैं। 
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर, 2026 निर्धारित की गई है। 
  • चयन प्रक्रिया में आवेदन की स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू या टेक-होम टास्क आदि को शामिल किया गया है। 
  • चयनित उम्मीदवारों को ऑफर लेटर और जॉइनिंग से जुड़ी जानकारी उनके डैशबोर्ड पर उपलब्ध कराई जाएगी।
  • विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार एआईसीटीई की आधिकारिक वेबसाइट aicte.gov.in/ विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed