फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

20 साल बाद वायुसेना ने दोहराए कारगिल युद्ध के सीन, जानें किन बातों ने दिलाई थी भारत को विजय

Mon, 24 Jun 2019 12:23 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Mon, 24 Jun 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
Indian Airforce IAF recreate scenes of Tigar Hill after 20 years, Know major incidents of Kargil War
ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पर कारगिल युद्ध के सीन दोहराती भारतीय वायु सेना - फोटो : PTI

भारतीय वायु सेना ने 20 साल बाद कारगिल युद्ध के कुछ अहम घटनाओं की प्रतीकात्मक प्रस्तुति की। 24 जून 1999 को टाइगर हिल पर पाकिस्तानी घुसपैठियों पर भारत द्वारा किए गए हमले के सीन दोहराए गए। ये सब ग्वालियर एयर फोर्स स्टेशन पर हो रहा था। मानो एयर फोर्स स्टेशन किसी वॉर थिएटर में बदल गया हो। 



दरअसल, भारतीय वायुसेना करगिल युद्ध में विजय के 20 साल पूरे होने का जश्न मना रही है। दुनिया में सबसे अधिक ऊंचाई पर हुई इस जंग में भारतीय वायु सेना ने अपने शौर्य और साहस का प्रदर्शन किया था। आगे देखें वायु सेना की प्रतीकात्मक प्रस्तुति का वीडियो और जानें कारगिल युद्ध में भारत को विजय दिलाने में वायु सेना ने कैसे निभाई थी अहम भूमिका...

Indian Airforce IAF recreate scenes of Tigar Hill after 20 years, Know major incidents of Kargil War
ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पर वायुसेना के विमान - फोटो : AIR twitter

करगिल युद्ध में पाकिस्तानी सैनिक ऊंचे ठिकानों पर छिपे थे। वे 5,062 मीटर की ऊंचाई पर स्थित टाइगर हिल से भारतीय सैनिकों पर लगातार हमला कर रहे थे। ऐसी स्थिति में भारतीय सैनिकों के लिए नीचे से जंग लड़ना कठिन हो रहा था। भारतीय थल सेना मुश्किल में आ रही थी। 

तब भारत ने अपनी वायु सेना को जंग में भेजा। यही वह मौका था, जब भारत ने ऑपरेशन सफेद सागर के जरिए पाकिस्तान को उसके दुस्साहस का सबसे बड़ा सबक सिखाया था।

Indian Airforce IAF recreate scenes of Tigar Hill after 20 years, Know major incidents of Kargil War
ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पर ताकत प्रदर्शन करते वायुसेना के विमान - फोटो : PTI

 24 जून को ही भारत को मिली थी बढ़त, पहली बार गिराए लेजर गाइडेड बम

  • टाइगर हिल पर भारत को 24 जून को ही बढ़त मिलनी शुरू हुई थी। ये वो दिन था जब वायुसेना ने मोर्चा संभाला था। दो मिराज 2000 एयरक्राफ्ट्स जंग में भेजे थे। 

 

  • इन लड़ाकू विमानों ने टाइगर हिल पर जमे पाकिस्तानी सैनिकों पर लेजर गाइडेड बमों से हमला किया था। यह पहला मौका था जब भारतीय वायु सेना ने लेजर गाइडेड बमों का इस्तेमाल किया।
     
  • इसी दिन एक और मिशन में एयरफोर्स ने अनगाइडेड बम भी गिराए। इस हमले ने पाकिस्तान को बड़ा नुकसान पहुंचाया। टाइगर हिल पर उनके कई बंकर ध्वस्त किये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Airforce IAF recreate scenes of Tigar Hill after 20 years, Know major incidents of Kargil War
ग्वालियर में एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ व अन्य - फोटो : AIR twitter

मिराज में एयरचीफ मार्शल खुद भी थे 

  • वायु सेना के इस पूरे मिशन की निगरानी तत्कालीन एयर चीफ मार्शल अनिल यशवंत टिपनिस खुद कर रहे थे। वे खुद एक मिराज एयरक्राफ्ट की बैक सीट पर बैठे थे।
     
  • कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना के इस अभियान ने हमारी थल सेना के जवानों का मनोबल और बढ़ाया।
विज्ञापन
Indian Airforce IAF recreate scenes of Tigar Hill after 20 years, Know major incidents of Kargil War
- फोटो : AIR twitter

भारत ने लगातार जारी रखे हमले
 

  • वायुसेना के पहले दिन का अभियान पूरा होने के बाद एयरफोर्स प्रवक्ता 25 जून को कहा था कि नए हमने दुश्मन को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। हथियारों को डिलिवर करने की जो तकनीक पश्चिमी एयर कमांड ने विकसित की है, वह काफी सटीक साबित हुई है। इसके कारण हमें उम्मीद के अनुसार नतीजे मिले हैं।
     
  • इसके बाद लगातार कई दिन और रात हमले जारी रहे। आखिर में भारतीय सेना ने 4 जुलाई को 11 घंटे की जंग के बाद टाइगर हिल पर वापस अपना झंडा लहराया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed