Mock Drill: यूपी में छात्रों को दिया गया आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण; वीडियो में देखें बच्चों ने क्या सीखा
India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बाद तनाव बढ़ता जा रहा है। भारतीय सेना पाकिस्तान की ओर से लगातार किए जा रहे हमलों पर जवाबी कार्रवाई कर रही है। इसी बीच, यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूली छात्रों के लिए सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Indo-Pak Conflict: पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है। भारतीय सेना पाकिस्तान की ओर से लगातार किए जा रहे हमलों पर जवाबी कार्रवाई कर रही है। 7 मई को देशभर के कई हिस्सों में मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया। इसी बीच, उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूली छात्रों को आपदा प्रबंधन, सुरक्षा उपायों एवं सतर्कता का प्रशिक्षण दिया गया।
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल में छात्रों को विपरीत परिस्थितियों में बचाव और राहत कार्य कैसे करना है, इसकी जानकारी दी गई। विभाग ने मॉक ड्रिल का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी पोस्ट किया है।
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एक्स पर पोस्ट में लिखा गया, "आपदा से न डरें, सजग बनें, सुरक्षित रहें! परिषदीय विद्यालयों में मॉक ड्रिल अभ्यासों के माध्यम से विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन, सुरक्षा उपायों एवं सतर्कता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।"
यह प्रशिक्षण बच्चों को जागरूक, आत्मविश्वासी बनाने के लिए आयोजित किया गया। विभाग ने कहा, "यह प्रयास बच्चों में जागरूकता, आत्मविश्वास और त्वरित निर्णय क्षमता को विकसित कर रहा है।"
वीडियों में छात्रों को मॉक ड्रिल में हिस्सा लेते देखा जा सकता है -
आपदा से न डरें, सजग बनें, सुरक्षित रहें!
— Department Of Basic Education Uttar Pradesh (@basicshiksha_up) May 9, 2025
परिषदीय विद्यालयों में मॉक ड्रिल अभ्यासों के माध्यम से विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन, सुरक्षा उपायों एवं सतर्कता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
यह प्रयास बच्चों में जागरूकता, आत्मविश्वास और त्वरित निर्णय क्षमता को विकसित कर रहा है।… pic.twitter.com/D1VQidm7rC
क्या है ताजा अपडेट?
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह 8 से 9 मई की रात की पाकिस्तान के हमलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने अतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर लेह से लेकर सरक्रीक तक 36 जगहों पर 300-400 ड्रोन से घुसपैठ की कोशिश की। ये ड्रोन तुर्किये के बताए जा रहे हैं। पाकिस्तान ने 36 स्थानों पर घुसपैठ का प्रयास किया।
उन्होंने बताया, 'पाकिस्तान ने 7 मई को शाम 8:30 बजे एक असफल बेवजह ड्रोन और मिसाइल हमला करने के बावजूद अपना नागरिक हवाई क्षेत्र बंद नहीं किया। पाकिस्तान नागरिक विमान को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है, यह अच्छी तरह से जानते हुए कि भारत पर उसके हमले के बाद उसे तेज हवाई रक्षा प्रतिक्रिया मिलेगी। यह भारत और पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास उड़ान भरने वाले अंतरराष्ट्रीय विमानों सहित सभी नागरिक विमानों के लिए सुरक्षित नहीं है।'
कमेंट
कमेंट X