फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   India Foundation director Describing with Graphic era students about Vision India basement

इंडिया फाउंडेशन के निदेशक बोले- भारत बनेगा सशक्त, समर्थ और न्यायसंगत

Mon, 19 Feb 2018 02:59 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Feb 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
India Foundation director Describing with Graphic era students about Vision India basement

इंडिया फाउंडेशन के निदेशक शौर्य डोवल ने कहा कि दुनिया भर में भारत सशक्त, समर्थ और न्यायसंगत देश होगा। शौर्य ने भावी भारत की उन्नति के परिपेक्ष में ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय में हजारों छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया।डोवल ने छात्रों को 'विजन इंडिया' का मूलमंत्र बताते हुए कहा कि एक उन्नत भारत की स्थापना तभी सम्भव है जब हम अपने और अपने देश के सामर्थ्य पर पूर्ण विश्वास रखें। युवा भारत को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत न्यायसंगत तभी होगा जब हर एक नागरिक को समान अधिकार और सामान विकल्प के अवसर प्राप्त  होंगे। 

विज्ञापन


नारी सशक्तिकरण पर बोलते हुए डोवल ने कहा कि आज की भारतीय नारी घर सम्भालने से लेकर एयरोनॉटिकल  इंजीनियरिंग  करने की क्षमता रखती है और भावी भारत के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। डोवल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व  में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और वह देश को एक सही दिशा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी  कहा  कि  भारत की अर्थव्यवस्था पूरे विश्व में सर्वश्रेष्ठ होगी। ग्राफिक एरा के छात्रों ने डोवल के व्याख्यान का स्वागत करतल ध्वनी से किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर अतिथियों का आभार ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) एलएमएस पालनी ने किया। साथ ही ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कमल घनशाला, मृणाल डोवल-निदेशक डोवल क्लोसर्स, अजेन्द्र अजेय-उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड मीडिया एडवाइजरी कमेटी, यूसर्क के निदेशक प्रो. (डा.) दुर्गेश पन्त, ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के चान्सलर प्रो. (डॉ.) आर. सी. जोशी, ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय जसोला, शिक्षक व छात्र मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. (डा.) एम.पी.सिंह व साहिब सबलोक ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed