फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Independence Day Celebration 2025: 50 School Students Depicting Army’s Valor to Be Special Guests at Red Fort

Operation Sindoor: स्वतंत्रता दिवस समारोह के मेहमान होंगे सेना का शौर्य बयां करने वाले छात्र; ऐसे होगा चयन

Mon, 16 Jun 2025 06:15 PM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 16 Jun 2025 06:15 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए कक्षा छठीं से लेकर 12वीं के छात्रों को आमंत्रित किया गया है। हालांकि समारोह के लिए छात्रों का चयन किया जाएगा। इसके लिए भारतीय सेना की वीरता और पराक्रम को बयां करने वाले शौर्यवान भारत की थीम पर पोस्टर बनाने और स्लोगन लिखने को प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Independence Day Celebration 2025: 50 School Students Depicting Army’s Valor to Be Special Guests at Red Fort
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Edit By: Amar Ujala

विस्तार

Independence Day 2025: लालकिला पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली छात्र विशेष अतिथि होंगे। भारतीय सेना की शौर्य गाथा को बयां करने वाले छात्रों को समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। इसके लिए तीन अलग-अलग स्तर पर छात्रों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन


इसको लेकर शिक्षा निदेशालय की खेल और शारीरिक शिक्षा शाखा ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दरअसल, निदेशालय को रक्षा मंत्रालय से स्कूली छात्रों के ध्वजारोहण समारोह में आमंत्रित करने को लेकर पत्र प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


देशभर से करीब 800 छात्रों को आमंत्रित किया जा रहा है। समारोह में दिल्ली से 50 छात्र विशेष अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे। समारोह के लिए कक्षा छठीं से लेकर 12वीं के छात्रों को आमंत्रित किया गया है। हालांकि समारोह के लिए छात्रों का चयन किया जाएगा। इसके लिए भारतीय सेना की वीरता और पराक्रम को बयां करने वाले शौर्यवान भारत की थीम पर पोस्टर बनाने और स्लोगन लिखने को प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन स्तर पर प्रतियोगिता होगी आयोजित

यह प्रतियोगिता तीन स्तर पर आयोजित होगी। एक जुलाई से सात जुलाई के बीच स्कूल स्तर पर एक लड़के और एक लड़की का चयन प्रत्येक स्कूल से होगा। जोन स्तर पर 10 और 11 जुलाई को और जिला स्तर पर 14 और 15 जुलाई को हर जिले से पांच लड़कों और पांच लड़कियों का चयन किया जाएगा। अंतिम चरण के लिए चयनित लगभग 240 छात्रों के बीच प्रतियोगिता राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर आयोजित होगी। 

50 छात्र बनेंगे विशेष अतिथि

इसमें से चयनित 50 छात्र स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। छात्रों का चयन विशेष पैनल के मूल्यांकन और मेरिट के आधार पर होगा। इस संबंध में सभी निजी स्कूल, सरकारी स्कूल और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों को प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों को छात्रों को प्रविष्टियों का रिकॉर्ड रखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed