फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Independence Day 2022 know about some major things the British stole from India

Independence Day 2022: पढ़ें उन पांच बेशकीमती चीजों के बारे में जो अंग्रेज भारत से चुरा ले गए

Mon, 15 Aug 2022 05:03 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 15 Aug 2022 05:03 AM IST
सार

भारत से लूटी गई बेशकीमती चीजों के कई नमूने आज भी आपको ब्रिटेन के म्यूजियम में देखने को मिल सकते हैं, जिसे लोग आमतौर पर दुनिया का चोर बाजार (चोरी कर के लाई गई चीजों का घर) कहते हैं।

विज्ञापन
Independence Day 2022 know about some major things the British stole from India
Independence Day 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इस 15 अगस्त, 2022 को भारत अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। अंग्रजों के 200 साल के शासन में देश ने अनेकों बुरे दौर देखें हैं। भारत के असीमित संसाधनों और दौलत का प्रयोग कर के ब्रिटेन ने अपने देश में चकाचौंध बनाई। अनुमान के मुताबिक अंग्रजों ने अपने शासनकाल के दौरान भारत से करीब 45 ट्रिलीयन डॉलर के करीब के संसाधनों की लूट की थी। इनमें से कई नमूने आज भी आपको ब्रिटेन के म्यूजियम में देखने को मिल सकते हैं, जिसे लोग आमतौर पर दुनिया का चोर बाजार (चोरी कर के लाई गई चीजों का घर) कहते हैं। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही अनोखी वस्तुओं के बारे में जो अंग्रेज भारत से चुराकर या लूटकर ब्रिटेन ले गए...

विज्ञापन

Independence Day 2022 know about some major things the British stole from India
कोहिनूर हीरा - फोटो : Amar Ujala

कोहिनूर हीरा
आंध्र प्रदेश के कोल्लूर खदान से निकला कोहिनूरl हीरा आज भी दुनिया का सबसे मशहूर हीरा है, जो कि ब्रिटेन की महारानी के मुकुट पर लगा हुआ है। इसका वजन 21.6 ग्राम है और 105.6 मीट्रिक कैरेट का है। वर्तमान में इसे टावर ऑफ लंदन के ज्वेल हाउस में रखा गया है। एक वक्त कोहिनूर मुगल बादशाह के मयूर सिंहासन में लगा हुआ था। इसके बाद यह पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह के पास भी रहा था। अंग्रेजों ने इसे लूटकर साल 1849 में इसे ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया को सौंप दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Independence Day 2022 know about some major things the British stole from India
टीपू सुल्तान की अंगूठी और तलवार - फोटो : Social Media

टीपू सुल्तान की अंगूठी और तलवार
साल 1799 में मैसूर के शासक टीपू सुल्तान अंग्रेजों में श्रीरंगपट्टनम का युद्ध हुआ था। इसमें टीपु सुल्तान की हार हुई और उसकी मौत हो गई थी। कहा जाता है कि अंग्रजों ने टीपू की लाश से तलवार और अंगूठी को चुरा लिया था। इसके अलावा भी कई अन्य बेशकीमती चीजें थीस जिन्हें चुराकर अंग्रजों ने ब्रिटेन भेज दिया गया था। कई साल पहले ऐसी खबरें आई थी भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने टीपू की तलवार को खरीद लिया था। हालांकि, अब भी यह निश्चित नहीं हो सका है कि यह तलवार कहां है। टीपू की अंगूठी आज भी ब्रिटेन में है। बता दें कि इस अंगूठी पर देवनागरी लिपि में श्रीराम का नाम लिखा है। 

विज्ञापन

Independence Day 2022 know about some major things the British stole from India
शाहजहां का वाइन कप - फोटो : wovensouls.org

शाहजहां का वाइन कप
मुगल बादशाह शाहजहां के महल में कई बेशकीमती सामान थे। इसी में से एक था बहुमूल्य रत्न Jade (हरिताश्म) से बना उनका वाइन पीने का कप। 19वीं सदी में अंग्रेजों ने अपनी सत्ता आने के बाद इसे भी चोरी-छीपे ब्रिटेन भेज दिया था। जानकारी के मुताबिक 19वीं सदी में कर्नल चार्ल्स सेटन गुथरी ने शाहजहां के इस वाइन कप को चुराकर ब्रिटेन भेज दिया था। इसे साल 1962 से इसे लंदन के विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय में रखा गया है।

Independence Day 2022 know about some major things the British stole from India
सुल्तानगंज बुद्ध की प्रतिमा - फोटो : Social Media
सुल्तानगंज बुद्ध की प्रतिमा

सुल्तानगंज बुद्ध की प्रतिमा अपने-आप में भारतीय वास्तुकला का एक बेहतरीन नमूना है। यह 2 मीटर से अधिक लंबा और 500 किलोग्राम से अधिक वजन की है। साल 1862 में  रेलवे निर्माण के दौरान एक ब्रिटिश रेलवे इंजीनियर ई.बी.हैरिस को यह मूर्ति खुदाई के दौरान प्राप्त हुई थी। ऐसा माना जाता है कि यह मूर्ति करीब 700 वर्षों तक दफन रही थी। अंग्रजों ने इसे भी चुराकर ब्रिटेन भेज दिया। आज भी सुल्तानगंज बुद्ध की प्रतिमा बर्मिंघम म्यूजियम में रखी हुई है।

Independence Day 2022 know about some major things the British stole from India
अमरावती के मार्बल्स - फोटो : Social Media

अमरावती के मार्बल्स
भारत का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है। हमारी अनेकों धरोहरें या तो लूट ली गईं या फिर वे जमीन के नीचे दबी हैं। समय-समय पर यह चीजें दुनिया के सामने भी आती रहती हैं। इन्हीं में से एक अमरावती के मार्बल्स भी हैं। बेहद चमकदार और अनोखी नक्काशी से लैस ये संगमरमर भी ब्रिटिश लूट ले गए थे। साल 1859 में खुदाई के दौरान ये मूर्तियां अंग्रजों को मिली थी। इन मार्बलों को अंग्रजों ने चोरी-छिपे मद्रास से ब्रिटेन भेज दिया गया था। लंदन के ब्रिटिश संग्रहालय में आज भी इसे देखा जा सकता है। बता दें कि ये केवल कुछ ही वस्तुएं हैं जिनका जिक्र हमने किया है। अंग्रेज इनके अलावा भी भारत से अनगिनत अनोखी चीजों को लूटकर अपने यहां ले गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed