{"_id":"5e9bfd188ebc3e76ad6497f9","slug":"incomplete-annual-examination-of-chhatrapati-shahu-ji-maharaj-university-will-start-from-may-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"CSJM University Exam 2020: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की अधूरी वार्षिक परीक्षा 20 मई से","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CSJM University Exam 2020: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की अधूरी वार्षिक परीक्षा 20 मई से
Sun, 19 Apr 2020 12:58 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Sun, 19 Apr 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
CSJM University Exam 2020: लॉकडाउन की वजह से अधूरी पड़ी छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी की वार्षिक परीक्षाएं 20 मई से होंगी। सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय के अधिकारियों से इस हिसाब से परीक्षा की तैयारी करने को कहा गया है। सेमेस्टर परीक्षाएं भी कराई जाएंगी। ये निर्देश विवि की परीक्षा समिति की ऑनलाइन बैठक में कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने दिए।
ऑनलाइन हुई बैठक में कुलपति ने कहा कि सेमेस्टर परीक्षाओं का कोर्स किसी भी हाल में 30 अप्रैल तक ऑनलाइन माध्यम से पूरा करा लें। 20 मई से 30 मई तक बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमकॉम की फाइनल ईयर की परीक्षाओं को संपन्न कराया जाए। इसके बाद जून के मध्य तक अन्य वर्ष की परीक्षाएं कराएं। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल तक कोर्स पूरा कराने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जो इसकी मॉनिटरिंग करेगी। बैठक में कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव, प्रो. संजय स्वर्णकार, एसएस पाल, डॉ. बीडी पांडे, डॉ. संदीप सिंह, प्रो. नंदलाल, डॉ. गायत्री सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - UGC NET June Exam 2020: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, अब इस वक्त तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

परीक्षा के फार्मेट में नहीं होगा बदलाव:
परीक्षा समिति में कुछ लोगों ने परीक्षा के फॉर्मेट में बदलाव करने की बात कही। इस पर निर्णय हुआ, कि इस तरह से परीक्षा कराने में और देरी होगी। प्रश्नपत्र पहले ही छपे हुए हैं। इसलिए बदलाव नहीं होगा। वहीं, मूल्यांकन के लिए भी शिक्षकों को सेंटर ही आना होगा। शोध छात्रों की ऑनलाइन काउंसिलिंग की बात पर सहमति बनी। हालांकि अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया।

कमेंट
कमेंट X