{"_id":"651e834c3ce0f8678a0490dd","slug":"in-odisha-class-1-student-dies-after-concrete-chunk-falls-on-him-in-school-2023-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Odisha: स्कूल में सिर पर कंक्रीट का टुकड़ा गिरने से कक्षा 1 के छात्र की मौत, मामले की हो रही जांच","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Odisha: स्कूल में सिर पर कंक्रीट का टुकड़ा गिरने से कक्षा 1 के छात्र की मौत, मामले की हो रही जांच
Thu, 05 Oct 2023 03:09 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Thu, 05 Oct 2023 03:09 PM IST
सार
Odisha: बीते बुधवार को ओडिशा में एक स्कूल के कक्षा एक के छात्र के सिर पर कंक्रीट का टुकड़ा गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Odisha: ओडिशा के भद्रक जिले से एक बुरी खबर सामने आई है, जिले के एक स्कूल में पहली कक्षा के एक छात्र पर कंक्रीट का एक टुकड़ा गिर गया। कंक्रीट का टुकड़ा गिरने से छात्र की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि यह यह घटना बुधवार को धुसुरी थाना क्षेत्र के उचपाड़ा प्राथमिक विद्यालय में हुई। उन्होंने बताया कि छह वर्षीय लड़के की पहचान अशित नायक के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एक स्कूल शिक्षक ने कहा कि कंक्रीट का टुकड़ा सिर पर गिरने से छात्र के सिर पर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया।
दुर्घटना के बाद, छात्र को असुराली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि वहां से उसे भद्रक जिला अस्पताल भेजा गया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X