{"_id":"66b04d79fbaebc7acf0457e8","slug":"imu-cet-2024-last-chance-to-register-for-imu-spot-round-counselling-2024-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IMU CET 2024: आईएमयू की स्पॉट राउंड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण का आखिरी मौका आज, जानें कितना जमा करना होगा शुल्क","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IMU CET 2024: आईएमयू की स्पॉट राउंड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण का आखिरी मौका आज, जानें कितना जमा करना होगा शुल्क
Mon, 05 Aug 2024 09:26 AM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Mon, 05 Aug 2024 09:26 AM IST
सार
IMU CET 2024: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी 5 अगस्त को कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के स्पॉट राउंड रजिस्ट्रेशन विंडो बंद हो जाएगी। योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना स्पॉट राउंड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करें।
विज्ञापन
आखिरी मौका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IMU CET 2024: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी (IMU) की स्पॉट राउंड रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने वाली है। आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी के अनुसार 5 अगस्त को कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 स्पॉट राउंड रजिस्ट्रेशन विंडो बंद हो जाएगी।
आईएमयू के कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 के स्पॉट राउंड रजिस्ट्रेशन के तहत आवेदन का अंतिम मौका आज है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन करें। हालांकि पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को स्पॉट राउंड काउंसलिंग शुल्क देना होगा। इस स्पॉट काउंसलिंग का शुल्क 10,000 रुपये है। वहीं आधिकारिक विवरणतालिका में बताया गया है कि यह शुल्क प्रवेश शुल्क में समायोजित कर दिया जाएगा। ₹10,000 काउंसलिंग शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग का उपयोग करके ऑनलाइन किया जा सकता है।

शैक्षणिक योग्यता
- अभ्यर्थियों ने कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
- भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (पीसीएम) में न्यूनतम 60% अंक आवश्यक हैं।
- अभ्यर्थियों को अंग्रेजी में भी कम से कम 50% अंक प्राप्त करने होंगे।
आवश्यक दस्तावेज
- आयु प्रमाण: जन्म प्रमाण पत्र / 10वीं कक्षा / एसएससी या समकक्ष अंक पत्र।
- कक्षा 12 या समकक्ष मार्कशीट।
- सामुदायिक प्रमाण पत्र (केवल एससी, एसटी, ओबीसी-एनसीएल/जनरल-ईडब्ल्यूएस के लिए)।
- आईएमयू के सीईटी रैंक प्रमाण पत्र की मुद्रित प्रति।
- पासपोर्ट आकार के फोटो की 2 प्रतियां।
- आधार कार्ड।
- एनसीसी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
- यूजी मार्कशीट/प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
- लागू मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र।
IMU CET 2024 स्पॉट राउंड: काउंसलिंग शेड्यूल
| तारीख | आयोजन |
| 2 अगस्त, 2024 | स्पॉट राउंड काउंसलिंग पंजीकरण शुरू |
| 5 अगस्त, 2024 | स्पॉट राउंड पंजीकरण की अंतिम तिथि |
| 6 अगस्त, 2024 | स्पॉट राउंड के लिए प्रमाणपत्र सत्यापन |
कमेंट
कमेंट X