फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IMA urges Health Minister Mansukh Mandaviya to and Postpone Reschedule NEET PG Exam

Postpone NEET PG 2022: आईएमए ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, कहा- नीट पीजी परीक्षा टाली जाए

Thu, 12 May 2022 04:02 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 12 May 2022 04:02 PM IST
सार

Postpone NEET PG Exam: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से 21 मई को होने वाली NEET-PG परीक्षा को स्थगित करने का अनुरोध किया है। 

विज्ञापन
IMA urges Health Minister Mansukh Mandaviya to and Postpone Reschedule NEET PG Exam
Postpone NEET PG 2022 Medical Students Protest - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

IMA urges to Postpone NEET PG 2022: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से 21 मई को होने वाली NEET-PG परीक्षा को स्थगित करने का अनुरोध किया है। आईएमए ने बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा कि परीक्षा की तैयारी के लिए बेहद कम समय मिल रहा है। ऐसे में उम्मीदवारों के हितों को देखते हुए नीट पीजी परीक्षा स्थगित की जानी चाहिए। 

विज्ञापन

आईएमए ने अपने पत्र में याद दिलाया कि नीट-पीजी 2021 निर्धारित तिथि के पांच महीने बाद सितंबर 2021 के महीने में आयोजित की गई थी। फिर 25 अक्तूबर, 2021 से शुरू होने वाली काउंसलिंग भी जनवरी 2022 में शुरू की गई थी। सीटों के आरक्षण पर लंबित निर्णय के कारण देरी और 31 मार्च, 2022 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कारण इनमें और देरी हुई। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके कारण मॉप-अप राउंड के लिए विशेष दौर की काउंसलिंग को रद्द करने और आयोजित करने का आदेश देना पड़ा। वहीं, नीट पीजी 2021 के काउंसलिंग शेड्यूल में हुई लगातार देरी के कारण नीट पीजी 2022 को अप्रैल से मई 2022 तक के लिए टाल दिया गया था, नीट पीजी 2021 के स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए उपस्थित हो सकें। कई राज्यों में अभी मई के मध्य में नीट पीजी काउंसलिंग के अलॉटमेंट भी होने हैं। ऐसे में नीट पीजी 2022 की परीक्षा टाली जानी चाहिए। 

विज्ञापन

नीट पीजी परीक्षा 2022 को उचित समय के लिए स्थगित करें

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने कहा कि नीट पीजी परीक्षा 2022 की तारीख और नीट पीजी 2021 की काउंसलिंग के पूरा होने के बीच का अंतर इतना कम है कि इस तरह की अत्यंत कठिन परीक्षा की तैयारी करने और उसमें उपस्थित होने के इच्छुक उम्मीदवार के लिए यह बहुत मुश्किल है। इसके कारण हजारों उम्मीदवार चिंतित हैं। इसलिए, हम इस समय आपसे हस्तक्षेप करते नीट पीजी परीक्षा 2022 को उचित समय के लिए स्थगित करने पर तत्काल विचार करने का अनुरोध करते हैं। ताकि, वर्तमान नीट पीजी उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए पर्याप्त समय हो और वे सहजता से आगामी परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed