फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT Roorkee has released GATE 2025 Branch-Wise Exam Dates, Check Complete Schedule Here

GATE 2025: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट का ब्रांच-वाइज कार्यक्रम घोषित, एक से 16 फरवरी तक परीक्षा; देखें शेड्यूल

Thu, 09 Jan 2025 05:31 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 09 Jan 2025 05:31 PM IST
सार

GATE 2025 Branch-Wise Exam Dates: आईआईटी रुड़की ने गेट परीक्षा का ब्रांच-वार परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने पंजीकरण किया था, वे नीचे शेड्यूल देख सकते हैं। परीक्षाएं 1 से 16 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी।
 

विज्ञापन
IIT Roorkee has released GATE 2025 Branch-Wise Exam Dates, Check Complete Schedule Here
GATE 2025 Exam Schedule - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

GATE 2025 Exam Dates: आईआईटी रुड़की ने विभिन्न स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों के लिए इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in. पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। आईआईटी रुड़की 1 फरवरी, 2025 से गेट परीक्षा का आयोजन करेगा।

विज्ञापन

GATE 2025 Exam Dates: 1 से 16 फरवरी तक होंगी परीक्षाएं

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षाएं 1 से 16 फरवरी, 2025 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली का समय सुबहर 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे निर्धारित किया गया है। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार ब्रांच-वार परीक्षा कार्यक्रम के लिए निम्नलिखित तालिका देखें:

 
दिनांक समय परीक्षा पत्र (पूर्ण नाम)
1 फरवरी 2025 सुबह 9:30 से 12:30 कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी (CS1), कृषि अभियांत्रिकी (AG), गणित (MA)
1 फरवरी 2025 दोपहर 2:30 से 5:30 कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी (CS2), नौसेना वास्तुकला और समुद्री अभियांत्रिकी (NM), धातुकर्म (MT), मानविकी और सामाजिक विज्ञान (XH), पर्यावरण विज्ञान और अभियांत्रिकी (ES)
2 फरवरी 2025 सुबह 9:30 से 12:30 यांत्रिक अभियांत्रिकी (ME), उत्पादन और औद्योगिक इंजीनियरिंग (PI), आर्किटेक्चर और प्लानिंग (AR)
2 फरवरी 2025 दोपहर 2:30 से 5:30 इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE)
15 फरवरी 2025 सुबह 9:30 से 12:30 रसायन विज्ञान (CY), वैमानिकी अभियांत्रिकी (AE), डिजाइन और कला (DA), पृथ्वी विज्ञान (ES), औद्योगिक इंजीनियरिंग (PI)
15 फरवरी 2025 दोपहर 2:30 से 5:30 सिविल इंजीनियरिंग (CE), भूविज्ञान और भूभौतिकी (GG), एक्स्टेंडेड इंजीनियरिंग (XE), बायोटेक्नोलॉजी (BT)
16 फरवरी 2025 सुबह 9:30 से 12:30 कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी (CE1), रसायन विज्ञान (CH), भौतिकी (PH), बायोटेक्नोलॉजी (BT)
16 फरवरी 2025 दोपहर 2:30 से 5:30 सिविल इंजीनियरिंग (CE2), सांख्यिकी (ST), एक्सटेंडेड इंजीनियरिंग (XL), मरीन इंजीनियरिंग (MN)

विज्ञापन
विज्ञापन

GATE 2025 Admit Card: इस दिन जारी होगा प्रवेश पत्र

आईआईटी रुड़की गेट परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र पहले ही जारी कर चुका है। संस्थान ने गेट परीक्षा का प्रवेश पत्र 7 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in. पर अपलोड कर दिया था। गेट 2025 परिणाम की तारीख 19 मार्च है। स्कोरकार्ड 28 मार्च से 31 मई तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे। स्कोरकार्ड परिणाम घोषणा की तारीख से तीन साल के लिए वैध होगा।

यह भी पढ़ें: गेट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र हुए जारी, अभी यहां से करें डाउनलोड; इस दिन शुरू होंगे एग्जाम्स

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटो, नामांकन आईडी, रोल नंबर, उम्मीदवार के हस्ताक्षर, पेपर कोड, परीक्षा केंद्र और कोड, गेट परीक्षा तिथि 2025, परीक्षा समय परीक्षा दिवस के निर्देश आदि विवरणों का उल्लेख मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed