IITR E-Summit: 17 फरवरी से शुरू होगा आईआईटी रुड़की का ई-समिट, कई हस्तियां करेंगी शिरकत
IIT Roorkee E-Summit: आईआईटी रुड़की का ई-शिखर सम्मेलन 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इस तीन दिवसीय एंटरप्रेन्योरशिप समिट के जरिये उद्यमशीलता को बढ़ावा देते हुए नया इतिहास रचने और भविष्य के इंडस्ट्री लीडर्स को तैयार करने के अनूठे मंच के तौर पर जाना जाता है। अमर उजाला इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है।
विस्तार
IIT Roorkee E-Summit: आईआईटी रुड़की का ई-शिखर सम्मेलन 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इस तीन दिवसीय एंटरप्रेन्योरशिप समिट के जरिये उद्यमशीलता को बढ़ावा देते हुए नया इतिहास रचने और भविष्य के इंडस्ट्री लीडर्स को तैयार करने के अनूठे मंच के तौर पर जाना जाता है। 17 से 19 फरवरी तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की यानी आईआईटी रुड़की में आयोजित होने वाले ई-समिट में छात्रों, कॉर्पोरेट्स लीडर्स और उद्यमियों का जमघट लगेगा। अमर उजाला इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है।
IIT Roorkee E-Summit: एंटरप्रेन्योरशिप को मिलेगा बढ़ावा
आईआईटी रुड़की की ओर से ई-शिखर सम्मेलन को भावी पीढ़ी में उद्यमशीलता यानी एंटरप्रेन्योरशिप की मानसिकता को बढ़ावा देने की दृष्टि से आयोजित किया जाता है। यह देश भर के छात्रों, पेशेवरों और स्टार्टअप्स को जोड़ता है और उन्हें उद्यमिता की दुनिया में योगदान के लिए उपलब्ध अवसरों से अवगत होने का व्यापक एक्सपोजर प्रदान करता है। आईआईटी रुड़की ने बताया कि ई-समिट के दौरान रोमांचक प्रतियोगिताओं जैसे इनवेस्टर्स विस्टा, स्टार्टअप एक्सपो, माइंड द प्रोडक्ट और कई अन्य, साथ ही विभिन्न बौद्धिक पैनल चर्चाओं, नॉलेज सेशंस, नेटवर्किंग एरेनाज और उद्यमिता की भावना को जागृत करने के लिए आवश्यक सभी चीजों के माध्यम से अपना रास्ता बनाने और उत्तर-भारत में एक स्टार्टअप हब के विकास के लिए अनुकूल वातावरण बनाने का प्रयास करते हैं।
IIT Roorkee E-Summit: भारतीय लोकाचार की याद दिलाएगा
आईआईटी रुड़की का ई-समिट के इस संस्करण का उद्देश्य दुनिया भर में मूल्यों, संस्कृति और उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देना है। यह भारतीय लोकाचार की याद दिलाता है जो पुराने जमाने की संस्कृति को पुन: सामने लाते हुए स्वर्णिम भारत की समृद्धि और नवीनता को जानने को भी मौका प्रदान करता है, ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रासंगिक मूल्यों को स्थापित किया जा सके। आईआईटी रुड़की के ई-समिट 2023 में 22 हजार से अधिक युवा शिरकत करेंगे और 50 से अधिक कार्यक्रमों की मेजबानी की जाएगी।
IIT Roorkee E-Summit: ये अतिथि और वक्ता करेंगे शिरकत
-
नमो कौल और पूर्णिमा कौल, अनएकेडमी की निदेशक; -
हिम ईश मदान, मोटिवेशनल स्पीकर एंड ट्रेनर; -
एकाग्र शर्मा, लेखक - कपिल शर्मा शो; -
श्रद्धा कापरा, सह-संस्थापक- अपना कॉलेज; -
अर्पित शर्मा, वाइज प्रेजिडेंट- Polygon; -
मंदार जोशी, एग्जीक्यूटिव प्रेजिडेंट - एम-स्ट्रेटेजी ग्लोबल; -
नितिन जैन, सह-संस्थापक और सीईओ - O'AgriFarm
कमेंट
कमेंट X