फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT-Kharagpur logs into online classes amid lockdown

लॉकडाउन के बीच पढ़ाई न छूटे इसलिए आईआईटी खड़गपुर में ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं विद्यार्थी

Sat, 28 Mar 2020 01:32 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 28 Mar 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
IIT-Kharagpur logs into online classes amid lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोना वायरस से बचाव के लिए देशभर में इस वक्त 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। सभी उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं और परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। आईआईटी खड़गपुर में भी 14 अप्रैल तक सभी अकादमिक गतिविधियां स्थगित है। यहां लॉकडाउन की वजह से कैंपस के होस्टल में 4 हजार 500 विद्यार्थी फंसे हुए हैं जो कि ऑनलाइन कक्षाओं और ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म के जरिए लेक्चर ले रहे हैं। यहां कई कोर्स में ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है। विद्यार्थी हाई स्पीड इंटरनेट के जरिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी लेक्चर ले सकते हैं। हालांकि अकादमिक गतिविधि बंद है लेकिन फिर भी विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए प्रोफेसर्स उनको ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म के जरिए लेक्चर दे रहे हैं।

विज्ञापन

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईआईटी खड़गपुर में इस वक्त 700 प्रोफेसर अपने आवासीय कमरों में रहे रहे हैं और 4,500 विद्यार्थी हॉस्टल में हैं। ऐसे में बिना लॉकडाउन के उल्लंघन किए शिक्षकों ने यह तय किया है कि वे विद्यार्थियों को ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म के जरिए पढ़ाएंगे। प्रोफेसर जीवनज्योति चक्रवर्ती का कहना है कि उन्होंने हाल ही में यूट्यूब पर एक लेक्चर डाला था जिसे 1500 से ज्यादा व्यूज मिले हैं और 450 लाइव व्यूज मिले हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें कि देश के कई शिक्षण संस्थानों में लॉकडाउन के बीच विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए ऑनलाइन कक्षाएं चल रही है। शिक्षक सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब और तमात ई-प्लेटफॉर्म के जरिए विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी शिक्षण ऑनलाइन लेक्चर अपलोड कर रहे हैं ताकि विद्यार्थियों का कोर्स पूरा हो सके और पढ़ाई में कोई बाधा न आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed