GATE 2023: IIT कानपुर दो तरह से जारी करेगा गेट कट-ऑफ अंक, जानें बीते साल का लेवल
GATE 2023 cut-off to be release soon by IIT Kanpur : IIT कानपुर जल्द ही गेट 2023 के लिए कट-ऑफ जारी करने के लिए तैयार है। गेट 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - gate.iitk.ac.in पर कट-ऑफ चेक कर सकेंगे।
विस्तार
IIT Kanpur GATE 2023: IIT कानपुर जल्द ही गेट 2023 के लिए कट-ऑफ जारी करने के लिए तैयार है। गेट 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - gate.iitk.ac.in पर कट-ऑफ चेक कर सकेंगे। सभी 29 पेपरों के लिए गेट कट-ऑफ अंक जारी किए जाएंगे।
गेट कट-ऑफ अंक न्यूनतम अंक हैं जो एक उम्मीदवार को प्रवेश परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए स्कोर करने की आवश्यकता होती है। गेट कट-ऑफ अंक उपलब्ध सीटों की संख्या के आधार पर तय किए जाते हैं। इस साल गेट के लिए दो तरह के कट-ऑफ जारी किए जाएंगे जोकि एक क्वालिफाइंग और दूसरा एडमिशन कट-ऑफ है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर ने चार, पांच, 11 और 12 फरवरी, 2023 को गेट 2023 परीक्षा आयोजित की थी। आईआईटी कानपुर के निदेशक ने बताया था कि परीक्षा के लिए कुल 6.8 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। GATE 2023 रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट - gate.iitk.ac.in पर भी जारी की गई है। उत्तर कुंजी 22 फरवरी, 2023 को निकलेगी और आपत्ति खिड़की 22 फरवरी से 25 फरवरी, 2023 तक खुली रहेगी।
उत्तर कुंजी और उम्मीदवारों द्वारा की गई आपत्तियों के आधार पर गेट 2023 के परिणाम की घोषणा की जाएगी। परिणाम 16 मार्च, 2023 को जारी किया जाना है। इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए अर्हता प्राप्त करने वालों को इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी / वास्तुकला / विज्ञान / वाणिज्य / कला के लिए कई संस्थानों में प्रवेश मिलेगा।
IIT Kanpur GATE 2022 Cut-off
-
कंप्यूटर साइंस - 25 -
ईसीई - 25 -
बायोटेक्नोलॉजी - 35.5 -
केमिकल इंजीनियरिंग - 25.3 -
सांख्यिकी - 25 -
मैटलर्जिकल इंजीनियरिंग - 46.2 -
गणित - 27.3 -
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग - 30.7 -
टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और फाइबर साइंस - 36.8 -
मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एमई) - 28.1 -
भौतिकी - 26.5 -
लाइफ साइंस (बॉटनी/जूलॉजी) - 33.9 -
कृषि इंजीनियरिंग - 26.3 -
रसायन विज्ञान - 27.5 -
खनन इंजीनियरिंग - 25.5
कमेंट
कमेंट X