फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT Kanpur to offer scholarship of Rs 3 Lakh per year to top 100 rankers in JEE Advanced, Check details here

Scholarship: बीटेक में प्रतिवर्ष तीन लाख रुपये छात्रवृत्ति, IITK जेईई टॉपर्स को फ्री में कराएगा इंजीनियरिंग

Fri, 06 Jun 2025 04:19 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 06 Jun 2025 04:19 PM IST
सार

JEE Advanced: आईआईटी कानपुर देशभर के जेईई एडवांस्ड के टॉप-100 रैंक लाने वाले होनहार छात्रों को बीटेक की पढ़ाई पूरी तरह मुफ्त में करवाएगा। चयनित छात्रों को 3 लाख सालाना की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
 

विज्ञापन
IIT Kanpur to offer scholarship of Rs 3 Lakh per year to top 100 rankers in JEE Advanced, Check details here
Scholarship, छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IIT Kanpur: आईआईटी कानपुर देशभर के जेईई एडवांस्ड के टॉप-100 रैंक लाने वाले होनहार छात्रों को बीटेक की पढ़ाई पूरी तरह मुफ्त में करवाएगा। दरअसल, आईआईटी कानपुर "ब्राइट माइंड्स स्कॉलरशिप" के तहत छात्रों को ट्यूशन फीस, हॉस्टल का खर्च और अन्य जरूरी चीजों के लिए हर साल लगभग 3 लाख रुपये की मदद देता है। यह स्कॉलरशिप चार साल तक लगातार दी जाती है।

विज्ञापन


यह स्कॉलरशिप स्कीम साल 2021 में शुरू की गई थी और यह इस साल लगातार पांचवें वर्ष भी जारी रहेगी। ब्राइट माइंड्स स्कॉलरशिप के तहत बीटेक और बीएस कोर्स में एडमिशन लेने वाले 10 होनहार छात्रों को यह स्कॉलरशिप दी जाती है। यह छात्रवृत्ति उन्हें पढ़ाई के दौरान लगने वाले प्रमुख खर्चों से पूरी तरह मुक्त कर देती है, जिसमें ट्यूशन फीस, हॉस्टल और अन्य आवश्यक खर्च शामिल हैं।

विज्ञापन

स्कॉलरशिप का उद्देश्य

इस योजना की शुरुआत आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र लोकवीर कपूर के सहयोग से की गई थी। इसका मकसद यह है कि कोई भी मेधावी छात्र सिर्फ आर्थिक तंगी के कारण अपनी शिक्षा से समझौता न करे। इस पहल के माध्यम से जो छात्र जेईई एडवांस्ड में शानदार रैंक लाएं, वे बिना किसी आर्थिक दबाव के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।

अन्य स्कॉलरशिप्स और सुविधाएं

आईआईटी कानपुर में ब्राइट माइंड्स स्कॉलरशिप के अलावा और भी कई तरह की छात्रवृत्तियां दी जाती हैं, जैसे - इंस्पायर स्कॉलरशिप, डोनर स्कॉलरशिप, एक्सटर्नल स्कॉलरशिप और स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप। इसके अलावा, जिन छात्रों की सीपीआई (CPI) 6.5 या उससे अधिक रहती है, उनकी ट्यूशन फीस माफ कर दी जाती है और उन्हें हर महीने 1000 रुपये पॉकेट मनी भी दी जाती है। अगर सीपीआई 6.5 से कम हो जाए तो पॉकेट मनी नहीं मिलती।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed