IIT Kanpur:आईआईटी कानपुर में पीएचडी दाखिले के लिए ऐसे करें आवेदन
आईआईटी कानपुर में पीएचडी और एमटेक के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार आईआईटी कानपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की यह प्रक्रिया 7 अप्रैल तक जारी रहेगी। आईआईटी कानपुर में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों का गेट की परीक्षा में निकलना जरूरी है।
आधिकारिक वेबसाइट
iitk.ac.in
आईआईटी कानपुर में दाखिले के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आईआईटी कानपुर की आधिकारिकि वेबसाइट पर जाएं
-एडमिशन नोटिस पर क्लिक करें।
-अब आप अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
-अपनी डिटेल डालकर खुद को रजिस्टर करें।
-इसके बाद पूरा फॉर्म भरें और अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
-आपको अपनी स्कैन तस्वीर और डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
-इसके बाद फीस जमा करना का विकल्प आएगा।
-आप जैसे ही फीस जमा करेंगे आपका आवेदन हो जाएगा।
आईआईटी कानपुर में जनरल कैटिगिरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस 400 रुपये है और एससी/एसटी के लिए 200 रुपये।
डायरेक्ट लिंक के लिए क्लिक करें।
अगर आप आईआईटी रुड़की में दाखिला लेना चाहते हैं तो यहां भी एडमिशन की प्रक्रिया 3 अप्रैल तक खत्म हो जाएगी। इससे पहले ही अपना आवेदन कर लें।
कमेंट
कमेंट X