IIT JAM 2025: आईआईटी जैम के लिए खुली सुधार विंडो; इन विवरणों मे रह गई है कोई गलती, अभी इस लिंक से करें संशोधन
IIT JAM 2025: संस्थान ने आईआईटी जैम के लिए आज सुधार विंडो खोल दी है, जिन उम्मीदावारों के आवेदन पत्र में कोई गलती रह गई है, तो वे नीचे बताए तरीके से उसमें सुधार कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT JAM 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने आज, 6 नवंबर को संयुक्त प्रवेश परीक्षा मास्टर्स (JAM 2025) के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है, जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था और वे अपने आवेदन पत्र को संपादित करना चाहते हैं, तो वे आधिकारिक वेबसाइट joaps.litd.ac.in के माध्यम से अपने IIT JAM 2025 आवेदन पत्र में विवरण संपादित कर सकते हैं।
आईआईटी जैम 2025 आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन विवरण जैसे नामांकन आईडी या ईमेल पता और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, "JOAPS 2024 पोर्टल अब परीक्षा डेटा संशोधनों के लिए खुला है। उम्मीदवार आवश्यक परिवर्तन शुल्क के साथ-साथ किसी भी लागू अंतर राशि का भुगतान करके बदलाव कर सकते हैं।"
इन विवरणों में कर सकते हैं बदलाव
आवेदन पत्र में सुधार के दौरान अभ्यर्थी अपने नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, कॉलेज का नाम, उत्तीर्ण होने का वर्ष और संचार पते के साथ-साथ परीक्षा शहर, टेस्ट पेपर, श्रेणी और लिंग में भी बदलाव कर सकेंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन पत्र में संशोधन करने और आवेदन सुधार शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है।
| श्रेणी | सुधार शुल्क |
| सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवार (सामान्य/एससी/एसटी/ पीडब्ल्यूडी) (ग्रुप 1) | एक टेस्ट पेपर-900
दोनों टेस्ट पेपरों के लिए-1200 दो में से कोई भी एक टेस्ट पेपर- 300 |
| अन्य सभी श्रेणियां (समूह 2) | एक टेस्ट पेपर-1800
दोनों टेस्ट पेपरों के लिए-2500 दो में से कोई भी-300 |
आईआईटी जैम आवेदन पत्र में कैसे करें संशोधन?
जिन आवेदकों ने आईआईटी जैम 2025 के लिए पंजीकरण किया है, वे अपने आवेदन पत्र में सुधार के लिए नीचे बताए तरीके का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले अभ्यर्थी आईआईटी जैम की आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर जाएं।
- अब आईआईटी जेएएम फॉर्म में परिवर्तन करने के लिए JOAPS पोर्टल या आवेदन फॉर्म सुधार लिंक पर क्लिक करें।
- फिर लॉगिन बटन पर क्लिक करें और यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- लॉगिन के बाद आप आईआईटी जैम 2025 आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं।
- अब अपने आवेदन पत्र में संशोधन करके फॉर्म जमा कर दें।
कमेंट
कमेंट X