फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT JAM 2025 application correction window open at joaps.iitd.ac.in; edit by November 18

IIT JAM 2025: आईआईटी जैम के लिए खुली सुधार विंडो; इन विवरणों मे रह गई है कोई गलती, अभी इस लिंक से करें संशोधन

Wed, 06 Nov 2024 11:45 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 06 Nov 2024 11:45 AM IST
सार

IIT JAM 2025: संस्थान ने आईआईटी जैम के लिए आज सुधार विंडो खोल दी है, जिन उम्मीदावारों के आवेदन पत्र में कोई गलती रह गई है, तो वे नीचे बताए तरीके से उसमें सुधार कर सकते हैं। 

विज्ञापन
IIT JAM 2025 application correction window open at joaps.iitd.ac.in; edit by November 18
IIT JAM 2025 - फोटो : IIT Delhi

विस्तार

IIT JAM 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने आज, 6 नवंबर को संयुक्त प्रवेश परीक्षा मास्टर्स (JAM 2025) के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है, जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था और वे अपने आवेदन पत्र को संपादित करना चाहते हैं, तो वे आधिकारिक वेबसाइट joaps.litd.ac.in के माध्यम से अपने IIT JAM 2025 आवेदन पत्र में विवरण संपादित कर सकते हैं।

विज्ञापन


आईआईटी जैम 2025 आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन विवरण जैसे नामांकन आईडी या ईमेल पता और पासवर्ड दर्ज करना होगा। 

आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, "JOAPS 2024 पोर्टल अब परीक्षा डेटा संशोधनों के लिए खुला है। उम्मीदवार आवश्यक परिवर्तन शुल्क के साथ-साथ किसी भी लागू अंतर राशि का भुगतान करके बदलाव कर सकते हैं।" 

विज्ञापन

इन विवरणों में कर सकते हैं बदलाव
आवेदन पत्र में सुधार के दौरान अभ्यर्थी अपने नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, कॉलेज का नाम, उत्तीर्ण होने का वर्ष और संचार पते के साथ-साथ परीक्षा शहर, टेस्ट पेपर, श्रेणी और लिंग में भी बदलाव कर सकेंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन पत्र में संशोधन करने और आवेदन सुधार शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है।

Application correction fee: इतना लगेगा सुधार शुल्क
 
श्रेणी सुधार शुल्क
सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवार (सामान्य/एससी/एसटी/ पीडब्ल्यूडी) (ग्रुप 1)   एक टेस्ट पेपर-900

दोनों टेस्ट पेपरों के लिए-1200

दो में से कोई भी एक टेस्ट पेपर- 300
अन्य सभी श्रेणियां (समूह 2)  एक टेस्ट पेपर-1800

दोनों टेस्ट पेपरों के लिए-2500

दो में से कोई भी-300
विज्ञापन


आईआईटी जैम आवेदन पत्र में कैसे करें संशोधन? 
जिन आवेदकों ने आईआईटी जैम 2025 के लिए पंजीकरण किया है, वे अपने आवेदन पत्र में सुधार के लिए नीचे बताए तरीके का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले अभ्यर्थी आईआईटी जैम की आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर जाएं।
  • अब आईआईटी जेएएम फॉर्म में परिवर्तन करने के लिए JOAPS पोर्टल या आवेदन फॉर्म सुधार लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर लॉगिन बटन पर क्लिक करें और यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। 
  • लॉगिन के बाद आप आईआईटी जैम 2025 आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं। 
  • अब अपने आवेदन पत्र में संशोधन करके फॉर्म जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed