IIT JAM 2023: जैम के लिए जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, IIT-G ने जारी किया शेड्यूल
IIT JAM 2023 Registration: इच्छुक उम्मीदवार पंजीकरण शुरू होने पर IIT JAM की आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT JAM 2023 Registration Dates: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी जल्द ही ज्वॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM) 2023 संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक उम्मीदवार पंजीकरण शुरू होने पर IIT JAM की आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
IIT JAM 2023 जानें कब-क्या होगा
आईआईटी (IIT) गुवाहाटी की ओर से जैम 2023 की दाखिला पंजीकरण प्रक्रिया 07 सितंबर से शुरू की जाएगी। जबकि पंजीकरण 11 अक्तूबर, 2022 को समाप्त होनी है। वहीं, जैम 2023 की संयुक्त स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाने वाली है। इसके लिए परिणाम 22 मार्च, 2023 को घोषित किया जाएगा। इसके बाद प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 अप्रैल से 25 अप्रैल, 2023 तक किए जा सकेंगे।
IIT JAM 2023 कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
आईआईटी जैम 2023 आवेदन शुल्क का भुगतान अनिवार्य है जो कि सिंगल टेस्ट पेपर के लिए 900 रुपये और महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और पीडब्ल्यूडी (PWD) यानी विकलांगता श्रेणी वाले उम्मीदवार के लिए दोनों टेस्ट पेपर के लिए 1,250 रुपये है। अन्य सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को एक टेस्ट पेपर के लिए 1,800 रुपये और दो टेस्ट पेपर के लिए 2,500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
IIT JAM 30 CFTI की 2,300 से अधिक सीटों पर मिलेगा दाखिला
JAM 2023 सात अलग-अलग विषयों में आयोजित होने वाला कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) है। इनमें जैव प्रौद्योगिकी (BT), रसायन विज्ञान (CY), अर्थशास्त्र (EN), भूविज्ञान (GG), गणितीय सांख्यिकी (MS), गणित (MA), भौतिकी (पीएच)। JAM 2023 परीक्षा के स्कोर का उपयोग लगभग 30 CFTI द्वारा किया जा सकता है, जिसमें NIT, IISc, DIAT, IIEST, IISER, IIPE, JNCASR और SLIET शामिल हैं, जो 2,300 से अधिक सीटों के लिए हैं।
IIT JAM में पूछे जाते हैं इस पैटर्न के सवाल
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी की ओर से सीबीटी मोड में आयोजित किए जाने वाले ज्वॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM) 2023 में तीन प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। इनमें पूरी तरह से वस्तुनिष्ठ प्रकार शामिल होते हैं। हालांकि, इनमें भी (i) बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ), (ii) बहुविकल्पीय प्रश्न (MSQ), और (iii) संख्यात्मक उत्तर प्रकार (NAT) प्रश्न शामिल होते हैं।
कमेंट
कमेंट X