फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT JAM 2023 Answer Key objection window set to open today at jam.iitg.ac.in, know result date

IIT JAM 2023: आईआईटी जैम परीक्षा की उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए दो दिन का मौका, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

Fri, 24 Feb 2023 10:24 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 24 Feb 2023 10:24 AM IST
सार

IIT JAM 2023 Answer Key : अधिसूचना के अनुसार, IIT JAM 2023 की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने या चुनौती देने के लिए चैलेंज विंडो शुक्रवार, 24 फरवरी, 2023 को खोली जा रही है और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 26 फरवरी, 2023 को बंद हो जाएगी।

विज्ञापन
IIT JAM 2023 Answer Key objection window set to open today at jam.iitg.ac.in, know result date
IIT JAM 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IIT JAM 2023 Answer Key: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी ने 12 फरवरी, 2023 को परास्नातक के लिए IIT संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी और बाद में 23 फरवरी, 2023 को IIT JAM की उत्तर कुंजी आईआईटी गुवाहाटी की जैम परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in पर जारी की गई थी।

विज्ञापन

इसी क्रम में नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, IIT JAM 2023 की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने या चुनौती देने के लिए चैलेंज विंडो शुक्रवार, 24 फरवरी, 2023 को खोली जा रही है और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 26 फरवरी, 2023 को बंद हो जाएगी।  
विज्ञापन

 

IIT JAM Answer Key 2023 परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी की ओर से IIT के परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी IIT JAM 2023 परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को दो पारियों और सत्रों- पूर्वाह्न और दोपहर में आयोजित की गई थी। शामिल विषयों में पहली पाली में रसायन विज्ञान, भू-विज्ञान और गणित और दूसरी पाली में जैव प्रौद्योगिकी, अर्थशास्त्र, गणितीय सांख्यिकी और भौतिकी शामिल थे।

 

IIT JAM Result 2023 मार्च में इस दिन होगा घोषित

आईआईटी गुवाहाटी जैम परीक्षा 2023 का परिणाम 22 मार्च, 2023 को जारी होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 11 अप्रैल, 2023 से शुरू होंगे और 25 अप्रैल, 2023 को समाप्त होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

 

विज्ञापन

IIT JAM Answer Key 2023 डाउनलोड करने के चरण और आपत्तियां दर्ज कराने का तरीका

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - jam.iitg.ac.in पर जाएं।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 2: 'JOAPS 2023 कैंडिडेट पोर्टल' पर क्लिक करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 3: लॉग इन का चयन करें और अपना विवरण दर्ज करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 4: उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 5: यदि आपको उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति है, तो विवरण भरें और फॉर्म जमा करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 6: डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रिंट आउट लें।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed