{"_id":"63f73c1501829e814c057efd","slug":"iit-guwahati-released-jam-answer-key-2023-check-it-online-at-jam-iitg-ac-in-2023-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IIT JAM 2023 Answer Key out: आईआईटी गुवाहाटी ने जारी किया जैम का रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IIT JAM 2023 Answer Key out: आईआईटी गुवाहाटी ने जारी किया जैम का रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड
Thu, 23 Feb 2023 03:42 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 23 Feb 2023 03:42 PM IST
सार
IIT JAM 2023 Result: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी द्वारा मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) 2023 का परिणाम जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
IIT JAM 2023
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
IIT JAM 2023 Answer Key Out: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (IIT Guwahati) ने मास्टर्स (IIT JAM 2023) के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
आवेदक 24 फरवरी से 26 फरवरी तक जारी की गई उत्तर कुंजी पर आपत्तियां यदि कोई हो तो दर्ज करा सकते हैं, क्योंकि यह उत्तर कुंजी अंतिम नहीं है। उम्मीदवारों की आपत्तियों के बाद एक पैनल इनकी जांच करेगा। इसके बाद ही अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। अंतिम परिणाम 22 मार्च, 2023 को घोषित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IIT JAM Result 2023 डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया
चरण 1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in पर जाएं।चरण 2. “डाउनलोड IIT JAM 2023 रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
चरण 4. आपका IIT JAM परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट ले लें।
JAM परीक्षा 2023 कुल सात विषयों -बायोटेक्नोलॉजी (BT), रसायन विज्ञान (CY), अर्थशास्त्र (EN), भूविज्ञान (GG), गणितीय सांख्यिकी (MS), गणित (MA) और भौतिकी (PH) के लिए आयोजित की गई थी। JAM 2023 स्कोर का उपयोग NITs, IISc, DIAT, IIEST, IISER पुणे, IISER भोपाल, IIPE, JNCASR, SLIET सहित विभिन्न CFTIs द्वारा 2300 से अधिक सीटों पर प्रवेश के लिए किया जाता है।
कमेंट
कमेंट X