फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT Delhi to Offer MTech in Machine Intelligence and Data Science

IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली शुरू करने जा रही ये दो अहम पाठ्यक्रम, एमटेक छात्रों को मिलेगा माइंड पढ़ने का विकल्प

Tue, 26 Oct 2021 06:15 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 26 Oct 2021 06:15 PM IST
सार

IIT Delhi to Offer MTech: इसमें स्नातक स्तर के डीप लर्निंग और डेटा माइनिंग जैसी कोर AI तकनीकों, कंप्यूटर विजन, प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण और स्वास्थ्य देखभाल के लिए AI ओरिएंटेड पाठ्यक्रम और आधुनिक एआई प्रौद्योगिकियों के तहत आधारभूत गणितीय पाठ्यक्रम आदि शामिल होंगे। 

विज्ञापन
IIT Delhi to Offer MTech in Machine Intelligence and Data Science
आईआईटी दिल्ली - फोटो : Social Media

विस्तार

स्कूल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ScAI), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने एक नए स्नातकोत्तर कार्यक्रम, 'माइंडस' (MINDS) यानी 'मशीन इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस में एमटेक' की घोषणा की है। कार्यक्रम जुलाई 2022 में शुरू होगा। MINDS कार्यक्रम के लिए विज्ञान या इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री वाले छात्र पात्र होंगे।

विज्ञापन


आईआईटी ने कहा कि MINDS में एमटेक एक प्रमुख शैक्षिक कार्यक्रम होगा, जिसे 'उद्योग प्रायोजित कार्यक्रम' बनाने की योजना है। आईआईटी दिल्ली के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कार्यक्रम में नामांकित छात्र उद्योग जगत से संबंधित एआई समस्याओं के निदान पर काम करेंगे और उन्हें आईआईटी दिल्ली के एक प्रोफेसर और प्रायोजक कंपनी के एक शोधकर्ता द्वारा को-गाइड किया जाएगा।  
विज्ञापन


MINDS कार्यक्रम के पाठ्यक्रम के बारे में बताते हुए, IIT दिल्ली ने कहा, इसमें स्नातक स्तर के डीप लर्निंग और डेटा माइनिंग जैसी कोर AI तकनीकों, कंप्यूटर विजन, प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण और स्वास्थ्य देखभाल के लिए AI ओरिएंटेड पाठ्यक्रम और आधुनिक एआई प्रौद्योगिकियों के तहत आधारभूत गणितीय पाठ्यक्रम आदि शामिल होंगे। यह स्कूल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ScAI) की दूसरी डिग्री होगी, क्योंकि स्कूल पहले से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में पीएचडी की पेशकश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी, दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर वी रामगोपाल राव ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान आज खामोश नहीं रह सकते। उन्हें उद्योग, गैर-लाभकारी और सरकारी संगठनों सहित सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम करना चाहिए। एमआईडीएस में एम.टेक कार्यक्रम एआई में अकादमिक-उद्योग सहयोग को सक्रिय करेगा।

 

हमारे पीएचडी कार्यक्रम ने अपने पहले वर्ष में बहुत रूचि दिखाई है। पिछले सेमेस्टर में एससीएआई में शामिल होने वाले पीएचडी छात्रों में हमारी सफलता दर 90% थी, जो हमारे जैसे युवा शैक्षणिक इकाई के लिए असाधारण है, क्योंकि छात्र आमतौर पर अधिक स्थापित शैक्षणिक कार्यक्रमों को पसंद करते हैं। लेकिन उन्होंने हमें चुना, यह सुझाव देते हुए कि हमने एआई में वास्तव में एक मजबूत फैकल्टी टीम बनाई है। - प्रोफेसर मौसम, ScAI के संस्थापक प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed