फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT Delhi postpones JEE Advanced 2020

लॉकडाउन: आईआईटी दिल्ली ने स्थगित की जेईई एडवांस 2020 की परीक्षा

Wed, 01 Apr 2020 11:08 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 01 Apr 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
IIT Delhi postpones JEE Advanced 2020
जेईई - फोटो : एनटीए की वेबसाइट

कोरोना वायरस की वजह से आईआईटी दिल्ली ने जेईई एडवांस 2020 की परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 17 मई को होने वाली थी लेकिन अब इस परीक्षा को टाल दिया है। हालांकि, अभी परीक्षा की अगली तारीख की घोषणा नहीं की गई है। आईआईटी में दाखिले के लिए जेईई एडवांस की परीक्षा होती है। जेईई मेन परीक्षा में सफलता पाने वाले अभ्यर्थी ही आईआईटी एडवांस की परीक्षा में बैठते हैं। लेकिन अब इस परीक्षा को टाल दिया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले जेईई मेन की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। आपको बता दें कि सिर्फ शीर्ष 2.5 लाख विद्यार्थी जो कि जेईई मेन की परीक्षा क्वालिफाई करते हैं उन्हें ही जेईई एडवांस की परीक्षा देने का मौका मिलता है। इस साल जेईई मेन और एडवांस की परीक्षा आईआईटी दिल्ली आयोजित कर रहा है। आईआईटी दिल्ली ने अपने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस की वजह से जेईई मेन की परीक्षा स्थगित हो गई है और ऐसे में जेईई एडवांस की परीक्षा को भी स्थगित किया जा रहा है।
विज्ञापन


जेईई एडवांस परीक्षा की तारीख की घोषणा अब जेईई मेन परीक्षा के बाद ही की जाएगी। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को समाप्त होगा। लॉकडाउन की वजह से कई प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित किया गया है और कई परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed