फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT Delhi has started free online courses on Swayam portal, this is last date for application

IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली ने स्वयं पोर्टल पर फ्री ऑनलाइन कोर्सेज किए शुरू, ये है आवेदन की आखिरी तारीख

Mon, 20 Jan 2025 08:24 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 20 Jan 2025 08:24 AM IST
सार

SWAYAM Portal Course: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली ने स्वयं पोर्टल पर फ्री ऑनलाइन कोर्सेज की शुरुआत की है। यदि आप इन कोर्सेज में शामिल होना चाहते हैं, तो आधिकारिक लिंक पर जाकर 27 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
IIT Delhi has started free online courses on Swayam portal, this is last date for application
IIT Delhi SWAYAM Portal - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IIT Delhi SWAYAM Portal: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली ने स्वयं पोर्टल पर फ्री ऑनलाइन कोर्सेज की शुरुआत की है। यदि आप इन कोर्सेज में शामिल होना चाहते हैं, तो आधिकारिक लिंक swayam.gov.in पर जाकर 27 जनवरी, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

एडवांस्ड पावर इलेक्ट्रॉनिक्स कोर्स

यह बारह सप्ताह का कोर्स है, जिसमें पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के एडवांस विषय शामिल हैं। इसे बीटेक, स्नातकोत्तर, शोध, विद्युत उद्योग और सौर एवं पवन ऊर्जा उद्योग जैसे क्षेत्रों से जुड़े छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है।

एडवांस्ड कंप्यूटर आर्किटेक्चर

इसे कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और स्नातकोत्तर करने वाले छात्रों के लिए शुरू किया गया है। इस कोर्स में कुल बारह मॉड्यूल शामिल हैं।

एडवांस्ड प्रोबेबिलिटी थ्योरी कोर्स

यह कोर्स एडवांस्ड प्रोबेबिलिटी थ्योरी की बारीकियों को सीखने में रुचि रखने वाले सांख्यिकी, गणित और मशीन लर्निंग के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए है। कोर्स के दौरान जनरेटिंग फंक्शन जैसे एमजीएफ, पीजीएफ आदि की अवधारणाओं को आसान तरीके से बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

SWAYAM Portal: क्या हैं स्वयं पोर्टल

स्वयं पोर्टल (SWAYAM Portal) भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन शिक्षा मंच है, जिसका उद्देश्य देशभर में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा को छात्रों तक पहुंचाना है। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षण और शिक्षार्थन के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव लाना है ताकि हर विद्यार्थी, चाहे वह किसी भी क्षेत्र से हो, को डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने का समान अवसर मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed