CEED/UCEED 2023 Registration: सीड और यू-सीड में रजिस्ट्रेशन का मौका, 29 अक्तूबर से लगेगी लेट फीस
IIT Bombay CEED/UCEED 2023 Registration Deadline: उम्मीदवार सीड की आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in और UCEED की आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CEED UCEED 2023 Registration: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (IIT बॉम्बे) शुक्रवार, 28 अक्तूबर, 2022 को UCEED 2023 के लिए पंजीकरण विंडो को बंद करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके साथ ही, आधिकारिक परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था CEED 2023 परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो भी बंद कर देगी। उम्मीदवार सीड की आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in और UCEED की आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, लेट फीस के साथ उम्मीदवार 04 नवंबर, 2022 तक अप्लाई कर पाएंगे।
CEED/ UCEED 2023 के लिए आवेदन शुल्क
शुक्रवार, 28 अक्तूबर तक आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को कुल 3,600 रुपये बतौर परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। इस बीच, एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए केवल 1800 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, 29 अक्तूबर और उसके बाद यानी 04 नवंबर तक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से परीक्षा के लिए पंजीकरण करने हेतु 500 रुपये विलंब शुल्क राशि के रूप में लिया जाएगा।
CEED/ UCEED 2023 आगे क्या?
एक बार जब CEED/ UCEED 2023 परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो बंद हो जाती है, तो आधिकारिक परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था यानी आईआईटी बॉम्बे परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी करेगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 13 जनवरी, 2023 को जारी किया जाएगा।
CEED/ UCEED 2023 आवेदन करने के लिए गाइडलाइन
परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का अनुसरण करना चाहिए।
-
सबसे पहले CEED/ UCEED की आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in और uceed.iitb.ac.in पर लॉग इन करें। -
परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें। -
पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें और परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें। -
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करें। -
फॉर्म विवरण जमा करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें। -
भविष्य के संदर्भों के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ की हार्ड कॉपी प्राप्त करें।
कमेंट
कमेंट X