IISER Counselling 2024: आईआईएसईआर राउंड 1 सीट बुकिंग की अंतिम तिथि आज, जानें सीट बुकिंग शुल्क
IISER Counselling 2024: भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान आज, 25 जून राउंड 1 सीट स्वीकृति प्रक्रिया को बंद कर देगा। सीट बुकिंग शुल्क और सीटों की उपलब्धता के बारे में यहां पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IISER Counselling 2024: भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) आज 25 जुलाई 2024 को राउंड 1 सीट स्वीकृति प्रक्रिया को बंद कर देगा। (IISER) राउंड 1 सीट आवंटन में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- iiseradmission.in पर जाकर अपनी सीट बुकिंग कर सकते हैं।
आपको बता दें कि (IISER 2024) राउंड 1 सीट आवंटन के परिणाम 18 जुलाई को जारी किए गए थे। परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे की पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। अपने प्रवेश की पुष्टि करने के लिए, उम्मीदवारों को दस्तावेज़ अपलोड करने, स्वीकृति शुल्क का भुगतान करने और अपनी इच्छा प्रस्तुत करनी होगी।
उम्मीदवारों को बरहामपुर, भोपाल, कोलकाता, मोहाली, पुणे, तिरुवनंतपुरम और तिरुपति में IISER परिसरों द्वारा पेश किए जाने वाले 9 कार्यक्रमों में से अपनी प्राथमिकताएँ प्रस्तुत करने की अनुमति दी गई थी।
IISER Counselling 2024: सीट बुकिंग शुल्क
सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, कश्मीरी पंडित, कश्मीरी हिंदू परिवार (गैर-प्रवासी) और विकलांग व्यक्तियों की श्रेणियों के उम्मीदवारों को 35,000 रुपये और विकलांग व्यक्तियों की श्रेणियों के उम्मीदवारों को 35,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 17,500 रुपये के सीट बुकिंग शुल्क का भुगतान करना होगा।
| संस्थान | सीटों की उपलब्धता |
|---|---|
| आईआईएसईआर बेरहामपुर | 180 |
| आईआईएसईआर भोपाल | 255 |
| आईआईएसईआर कोलकाता | 250 |
| आईआईएसईआर मोहाली | 250 |
| आईआईएसईआर पुणे | 288 |
| आईआईएसईआर तिरूपति | 275 |
| आईआईएसईआर तिरुवनंतपुरम | 320 |
| कुल | 1,818 |
| बीएस कार्यक्रम | सीटों की संख्या |
|---|---|
| आईआईएसईआर भोपाल (इंजीनियरिंग विज्ञान) | 84 |
| आईआईएसईआर भोपाल (आर्थिक विज्ञान) | 31 |
| कुल | 115 |
कमेंट
कमेंट X