फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IISc Bangalore released GATE Exam 2024 paper pattern marking scheme

GATE Exam 2024: आईआईएससी बैंगलोर ने जारी किया गेट परीक्षा पैटर्न-मार्किंग स्कीम, यहां करें चेक

Mon, 11 Sep 2023 11:34 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 11 Sep 2023 11:34 AM IST
सार

GATE Exam 2024: भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024) परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है।

विज्ञापन
IISc Bangalore released GATE Exam 2024 paper pattern marking scheme
गेट 2024 परीक्षा - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

GATE Exam 2024 Paper Pattern: भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024) का परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  gate2024.iisc.ac.in पर जाकर पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं। इस वर्ष, संस्थान 180 मिनट के कंप्यूटर-आधारित टेस्ट के रूप में 30 पेपरों के लिए GATE 2024 आयोजित करेगा।

विज्ञापन

गेट 2024 के परीक्षा पैटर्न में परीक्षा की अवधि, प्रश्न का प्रकार, परीक्षा का तरीका, सेक्शन, प्रश्नपत्रों की संख्या, अंकों का वितरण, मार्किंग स्कीम और नेगेटिव मार्किंग जैसे विवरण शामिल हैं। परीक्षा की अच्छी तैयारी के लिए उम्मीदवार गेट परीक्षा पैटर्न 2024 की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गेट 2024 के लिए पंजीकरण चल रहा है। अभ्यर्थी टेस्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। गेट 2024 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE), हर साल इंजीनियरिंग छात्रों के लिए आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और सीएफटीआई में एम.ई./एम.टेक/पीएचडी में प्रवेश पाने या पीएसयू में हाई प्रोफाइल नौकरी हासिल करने के लिए आयोजित किया जाता है। GATE परीक्षा पैटर्न और सिलेबस हर साल लगभग एक जैसा ही होता है।  GATE अब केवल ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed