फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIM Calcutta launches healthcare management executive programme EPHM

पहल : आईआईएम कलकत्ता ने लॉन्च किया एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम इन हेल्थकेयर मैनेजमेंट

Thu, 12 Aug 2021 03:19 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 12 Aug 2021 03:19 PM IST
सार

इस कार्यक्रम का उद्देश्य दुनियाभर में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र, नवीनतम नीतियों और उनके कार्यान्वयन का दृष्टिकोण प्रदान करना है।

विज्ञापन
IIM Calcutta launches healthcare management executive programme EPHM
आईआईएम कलकत्ता - फोटो : iim calcutta

विस्तार

भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता ने गुरुवार, 12 अगस्त, 2021 को एक नया पाठ्यक्रम शुरू किया है। इससे भारतीय स्वास्थ्य पेशेवरों को कोविड-19 जैसी महामारियों का बेहतर तरीके से मुकाबला करने एवं उसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन से जुड़े विशेष तौर- तरीके सीखने को मिलेंगे।

विज्ञापन

दरअसल, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट यानी आईआईएम, कलकत्ता ने स्वास्थ्य प्रबंधन में एक वर्षीय एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम इन हेल्थकेयर मैनेजमेंट (ईपीएचएम) को लॉन्च करने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दुनियाभर में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र, नवीनतम नीतियों और उनके कार्यान्वयन का दृष्टिकोण प्रदान करना है।
विज्ञापन


इसमें आपदा और महामारी प्रबंधन जैसी प्रथाएं भी शामिल हैं जो वर्तमान परिवेश में पेशेवरों के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। आईआईएम, कलकत्ता का नया पाठ्यक्रम एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम इन हेल्थकेयर मैनेजमेंट का पहला बैच सितंबर 2021 से शुरू होने वाला है। भारतीय प्रबंधन संस्थान की ओर से इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्स एवं पाठ्यक्रम के बारे में विस्तृत विवरण के लिए यहां इस सीधे लिंक https://www.iimcal.ac.in/ldp/EPHM पर क्लिक करें। या फिर सीधे आवेदन के लिए यहां डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देगा

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य देखभाल के प्रबंधन के लिए एक इंटर-डिसिप्लनरी ओरिएंटेशन डेवलप करना और मैनेजमेंट लीडरशिप में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देना है। पाठ्यक्रम प्रतिभागियों को भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता से परिचित भी कराएगा और विकासशील देशों में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को समझने के लिए तुलनात्मक रूपरेखा तैयार करेगा।

भविष्य के लिए पेशेवरों को तैयार करना
आईआईएम, कलकत्ता के कार्यक्रम निदेशक राजेश भट्टाचार्य ने कहा, ईपीएचएम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में भविष्य के लिए पेशेवरों को तैयार करना और उन्हें बेहतर निर्णय लेने के लिए सही ज्ञान के साथ सक्षम बनाना है। एक वर्षीय कार्यक्रम ऑनलाइन कक्षाओं के मिश्रित शिक्षण प्रारूप और 10-दिवसीय परिसर के दौरे के माध्यम से पेश किया जाएगा। हर रविवार को कक्षाएं लगेंगी।

कौन-कौन ले सकते हैं दाखिला 

इस पाठ्यक्रम में सभी स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर शामिल हो सकते हैं - डॉक्टर, अस्पताल प्रशासक, चिकित्सा और संबद्ध क्षेत्रों के पेशेवर जैसे कि फार्मास्यूटिकल्स और चिकित्सा बीमा के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी उद्यमी भी दाखिला ले सकते हैं। एमबीबीएस / बीडीएस / बीएएमएस डिग्री या यूजीसी / एआईसीटीई / एमसीआई या समकक्ष द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष, जैव प्रौद्योगिकी और बायोमेडिकल पृष्ठभूमि (स्नातक की डिग्री या ऊपर) वाले छात्र आवेदन करने के लिए पात्र हैं। आवेदकों के पास स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में कम से कम तीन साल का अनुभव होना चाहिए। हालांकि, अन्य पृष्ठभूमि के आवेदकों के पास स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में न्यूनतम पांच वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

केस स्टडी और प्रजंटेशन पर आधारित

निदेशक राजेश भट्टाचार्य ने कहा कि यह कार्यक्रम अत्यधिक अनुभवात्मक और संवादात्मक होगा, जिसमें प्रतिभागी प्रस्तुतियां और चर्चाएं, केस स्टडी, ऑनलाइन व्याख्यान और अतिथि वक्ताओं द्वारा प्रस्तुतियां शामिल होंगी। सभी प्रतिभागी एक कैपस्टोन प्रोजेक्ट शुरू करेंगे, जो छात्रों को उनकी विशिष्ट रुचि के प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए टीमों में शामिल करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed