फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU TEE June 2021: Time Table for UG, PG, Diploma, PG Diploma courses released

इग्नू टीईई परीक्षा 2021: समय सारिणी जारी, तीन अगस्त से नौ सितंबर तक होंगे एग्जाम, यहां देखें डिटेल्स

Tue, 13 Jul 2021 12:18 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 13 Jul 2021 12:18 PM IST
सार

इग्नू द्वारा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट और सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए परीक्षा 3 अगस्त से 9 सितंबर, 2021 तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
IGNOU TEE June 2021: Time Table for UG, PG, Diploma, PG Diploma courses released
इग्नू टीईई परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने इग्नू टीईई जून 2021 के लिए समय सारिणी जारी की है। इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक साइट ignou.ac.in पर पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट और सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए परीक्षा की तिथि देख सकते हैं।

विज्ञापन

दो पालियों में 9 सितंबर तक होगी परीक्षा
जून के लिए टर्म एंड परीक्षा 3 अगस्त से 9 सितंबर, 2021 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। हालांकि, प्रश्न पत्र में प्रत्येक परीक्षा की वास्तविक अवधि का उल्लेख किया जाएगा। कुछ कार्यक्रमों के लिए प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार (ऑब्जेक्टिव टाइप) या ओएमआर आधारित होगा।

विज्ञापन

कोरोना के कारण परीक्षा केंद्रो में होगा बदलाव
परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग और भारत सरकार द्वारा कोरोना महामारी से संबंधित जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। विश्वविद्यालय ने सूचित किया है कि देश भर में प्रचलित कोविड -19 परिदृश्य को देखते हुए, कुछ छात्रों को वांछित परीक्षा केंद्र नहीं मिल सकता है। विश्वविद्यालय ने ऐसे छात्रों को उनके हॉल टिकट में उल्लिखित नजदीकी परीक्षा केंद्र में समायोजित करने का प्रयास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर में परीक्षा देने का मिलेगा मौका
जो छात्र अगस्त में टीईई परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे, उन्हें दिसंबर में परीक्षा में बैठने का एक और मौका मिलेगा। इस उद्देश्य से जिन छात्रों का पंजीकरण जून 2021 में समाप्त हो गया है, उनके पंजीकरण की वैधता अवधि दिसंबर तक बढ़ा दी जाएगी।


समय सारिणी डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed