IGNOU TEE Dec 2019 result: दिसंबर परीक्षा का परिणाम जारी, यहांं है डायरेक्ट लिंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IGNOU TEE Dec 2019 Result: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU - Indira Gandhi National Open University) की दिसंबर 2019 में हुई टर्म एंड परीक्षा के परिणाम की घोषणा बुधवार, 19 फरवरी 2020 को की जा चुकी है। इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम जारी किए गए हैं। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा इस खबर में भी आपको रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है।
इग्नू की टर्म एंड परीक्षाएं 1 दिसंबर 2019 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2019 तक संचालित की गई थीं। तब से ही हजारों अभ्यर्थियों को अपने नतीजे का इंतजार था।
बता दें कि इग्नू इन परीक्षाओं के लिए अर्ली रिजल्ट की घोषणा जनवरी 2020 में ही कर चुका है। ये वो परिणाम थे जिनके लिए अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था कि उन्हें उनके नतीजे जल्दी चाहिए। इसके लिए अलग से शुल्क का भुगतान भी किया था। अब इग्नू द्वारा सभी अभ्यर्थियों के परिणाम की घोषणा की गई है।
ये भी पढ़ें : नौकरी छोड़ चाय बेचने लगी ये अमेरिकी महिला, कमा लिए 250 करोड़ से ज्यादा
IGNOU TEE December Result 2019: ऐसे देख सकेंगे परिणाम
- इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर टर्म एंड परीक्षा दिसंबर 2019 परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जरूरी जानकारियां दर्ज करें।
- परिणाम सामने दिख जाएगा। इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें : CBSE का फैसला, किसी छात्र की मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा 'फेल' या 'कंपार्टमेंट'
बता दें कि इग्नू ने जनवरी 2020 सत्र में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तारीख भी 28 फरवरी 2020 तक बढ़ा दी है।
IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
IGNOU TEE December Result 2019 डायरेक्ट लिंक से देखने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X