फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE not to use fail or compartment words in board exam 2020 marksheet

CBSE का फैसला, किसी छात्र की मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा 'फेल' या 'कंपार्टमेंट'

Tue, 18 Feb 2020 06:18 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 18 Feb 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
CBSE not to use fail or compartment words in board exam 2020 marksheet
File Photo

CBSE Board Exams 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE - Central Board of Secondary Education) ने छात्रों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड परीक्षा प्रणाली को और बेहतर करने की कोशिश कर रहा है। इस कड़ी में सीबीएसई ने योजना बनाई है कि अब 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने वाले किसी भी विद्यार्थी की मार्कशीट पर 'फेल' या 'कंपार्टमेंट' नहीं लिखा जाएगा।

विज्ञापन


बोर्ड का कहना है कि ये शब्द विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालते हैं। इसलिए इसी साल से बोर्ड इसमें बदलाव करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में एनडीटीवी से हुई बातचीत में सीबीएससी के अधिकारी सन्यम भारद्वाज ने बताया है कि बोर्ड ने इसके लिए एक समिति गठित की है। इस समिति की अध्यक्षता भारद्वाज ही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'एक परीक्षा किसी विद्यार्थी का भाग्य तय नहीं कर सकती है। न ही इसके आधार पर किसी को 'फेल' कहा जा सकता है। ये शब्द विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है और उन्हें डिप्रेशन में भी धकेल सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : CBSE 10वीं-12वीं की परीक्षा शुरू, बोर्ड ने कहा - इन 10 निर्देशों का पालन करें विद्यार्थी

सन्यम भारद्वाज के अनुसार, 'सीबीएसई द्वारा गठित समिति देशभर के सीबीएससी से संबद्ध स्कूलों व प्रचार्यों से सुझाव मांगेगी। उनसे मिले फीडबैक के आधार पर समिति सबसे अच्छे व सकारात्मक शब्दों का सुझाव सीबीएसई को देगी, जो मार्कशीट में 'फेल' और 'कंपार्टमेंट' की जगह ले सकते हों।'


सीबीएसई की कोशिश है कि ये नई योजना इसी साल की बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट से लागू कर दी जाए। हालांकि ये स्कूलों से मिले सुझावों पर निर्भर करेगा। अगर इस साल किसी कारणवश इसमें देर होती है, तो अगले साल से इसे जरूर लागू कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : UPSC: जब इंटरव्यू में पूछा गया 'प्यार या जिम्मेदारी' क्या है जरूरी? टॉपर ने दिया यह उत्तर

बता दें कि इस साल सीबीएसई कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 30,96,771 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2020 से शुरू हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed